comscore

‘धीरे धीरे आगे बढ़ा फिर पीछे से दबोचा…’, सिडनी के बोंडी बीच पर हमले के दौरान इस बहादुर युवक ने आतंकी से छीनी बंदूक, देखें VIDEO

Bondi Beach Shooting Viral Video ( credit S-M )

Bondi Beach Shooting Viral Video: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में बोंडी बीच पर रविवार को एक भयावह घटना से अफरा- तफरी मच गई। दरअसल यहूदी समुदाय के लोग हनुक्का पर्व मनाने के लिए एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, तभी अचानक गोलियों की आवाज़ से माहौल दहशत में बदल गया। घटना उस समय हुई जब समुद्र तट पर हज़ारों लोग मौजूद थे। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार इस गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने दो शूटरों को हिरासत में ले लिया है।

वहीं इस डरावने मंजर के बीच एक बहादुर युवक का वीडियो सामने आया है। जिसमें पूरी घटना की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में एक शूटर ब्लैक टी-शर्ट पहनकर बंदूक लेकर खड़ा है और भीड़ में ताबड़तोड़ गोली चला रहा है। लोग डर के मारे इधर-उधर भागते दिख रहे हैं।

Bondi Beach Shooting Viral Video ( credit S-M )
Bondi Beach Shooting Viral Video ( credit S-M )

Bondi Beach Shooting Viral Video: युवक ने दिखाई बहादुरी

वीडियो में एक व्यक्ति सफेद टी-शर्ट में शूटर की ओर बढ़ता है और पीछे से उस पर झपट पड़ता है। थोड़ी देर हाथापाई के बाद वह व्यक्ति शूटर से बंदूक छीन लेता है और उसे पीछे हटने पर मजबूर कर देता है। हालांकि, उसी समय दूसरा शूटर फायरिंग करता रहा। यह बहादुरी का दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Bondi Beach Shooting Viral Video ( credit S-M )
Bondi Beach Shooting Viral Video ( credit S-M )

Bondi Beach Hanukkah Shooting: कार्यक्रम में कितने लोग थे?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह कार्यक्रम यहूदी संगठन चाबाद (Chabad) द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें करीब 2,000 लोग शामिल थे। लोग मोमबत्तियां जला रहे थे और धार्मिक अनुष्ठानों में व्यस्त थे। शाम लगभग 6:45 बजे दो हथियारबंद हमलावरों ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके बाद समुद्र तट पर अफरा-तफरी मच गई।

Bondi Beach Shooting Viral Video ( credit S-M )
Bondi Beach Shooting Viral Video ( credit S-M )

Sydney Jewish Event Attack: सरकार और नेताओं की प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बोंडी बीच पर हुए दृश्य बहुत चौंकाने वाले और दुखद हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस और न्यू साउथ वेल्स के अधिकारियों के संपर्क में रहने की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्राथमिकता घायलों की जान बचाने और स्थिति को नियंत्रित करने की है।इज़राइल के पूर्व प्रधानमंत्री नाफ़्ताली बेनेट और विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी इस घटना की निंदा कर चुके हैं। उन्होंने इसे यहूदी समुदाय पर हमला बताया और ऑस्ट्रेलिया में बढ़ती यहूदी-विरोधी घटनाओं पर चिंता जताई।

Bondi Beach Shooting Viral Video ( credit S-M )
Bondi Beach Shooting Viral Video ( credit S-M )

Bondi Beach Shooter Caught Video: हमले के पीछे के कारणों की हो रही जांच

पुलिस अब इस गोलीबारी के पीछे के मकसद की जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हमला आतंकवादी था या किसी अन्य कारण से किया गया। प्रशासन ने कहा है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, घायलों और मृतकों की आधिकारिक संख्या के साथ हमलावरों से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सिडनी के बोंडी बीच पर फायरिंग से मची अफरा-तफरी, 10 लोगों की मौत!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।