बेटी Raha के साथ Mumbai लौटे Ranbir Kapoor और Alia Bhatt, वायरल हुआ वीडियो!

Summary :

Airport Look Of The Day: बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में अपनी बेटी राहा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जहां परिवार का एक बेहद प्यारा और भावुक पल कैमरे में कैद हो गया। जैसे ही यह स्टार फैमिली एयरपोर्ट से बाहर निकली, वहां मौजूद पैपराजी की नजरें उन पर टिक गईं। कुछ ही देर में इनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ख़ास बात ये रही कि इस दौरान करीना कपूर खान भी उनके साथ दिखाई दीं। Airport Look Of The Day: एयरपोर्ट पर…

Airport Look Of The Day: बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में अपनी बेटी राहा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जहां परिवार का एक बेहद प्यारा और भावुक पल कैमरे में कैद हो गया। जैसे ही यह स्टार फैमिली एयरपोर्ट से बाहर निकली, वहां मौजूद पैपराजी की नजरें उन पर टिक गईं। कुछ ही देर में इनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ख़ास बात ये रही कि इस दौरान करीना कपूर खान भी उनके साथ दिखाई दीं।

Airport Look Of The Day: एयरपोर्ट पर दिखा फैमिली बॉन्ड

Airport Look Of The Day
Airport Look Of The Day (Credit: Social Media)

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा को गोद में लिए हुए एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। उनके चेहरे पर बेटी के लिए प्यार साफ झलकता हुआ नजर आ रहा है। वहीं आलिया भट्ट उनके पीछे चलती दिखीं और इस दौरान फिल्ममेकर अयान मुखर्जी और करीना कपूर भी उनके साथ मौजूद थे। इस दिल छू लेने वाले वीडियो पर फैंस लगातार दिल वाले इमोजी और प्यार भरे कमेंट्स कर रहे हैं।

Celebrity at Airport: राहा की क्यूटनेस ने जीता दिल

Celebrity at Airport
Celebrity at Airport (Credit: Social Media)

यह पहली बार नहीं है जब राहा ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीता हो। हाल ही में एक वीडियो में राहा को आलिया भट्ट का हाथ पकड़कर एक्साइटमेंट के साथ दौड़ते हुए देखा गया था। बेज रंग के को-ऑर्ड सेट और बड़े सफेद सनग्लासेस में राहा बेहद क्यूट लग रही थीं। यही वजह है कि वह आज सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्टार किड्स में से एक बन चुकी हैं।

Alia Ranbir Kareena Airport Look: मदरहुड पर क्या बोली आलिया भट्ट

Alia Ranbir Kareena Airport Look
Alia Ranbir Kareena Airport Look (Credit: Social Media)

बता दें, महीने की शुरुआत में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, जेद्दा में आलिया भट्ट ने मदरहुड को लेकर खुलकर बात की थी। वहां उन्हें गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान आलिया ने बताया कि तीन साल की राहा अब काफी समझदार हो गई है और पैपराजी को भी पहचानने लगी है। आलिया ने कहा कि राहा अब उनसे पूछती है कि वह कहां जा रही हैं और कब वापस आएंगी, जो उनके लिए काफी इमोशनल मोमेंट है।

रणबीर-आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt (Credit: Social Media)

भले ही इस साल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई हो, लेकिन आने वाला समय दोनों के लिए काफी बिजी रहने वाला है। आलिया भट्ट जल्द ही YRF की ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जो यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी भी दिखाई देंगी और यह अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली है।

Alia Ranbir Kareena Airport Look
Airport Look Of The Day(Credit: Social Media)

वहीं रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वह भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में साई पल्लवी और यश भी अहम किरदारों में हैं। इसके अलावा रणबीर और आलिया, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी साथ नजर आएंगे, जिसमें विक्की कौशल भी शामिल हैं। अब सभी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।

ये भी पढ़े: Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Premiere: Social Media पर आखिर क्यों उड़ रहा कॉमेडियन Sunil Pal मज़ाक?

Yashika Jandwani