ब्रिटिश व्यक्ति जो अपनी प्रेमिका से मिलने अमेरिका आया था। उसे अमेरिका के अधिकारियों 24 घंटे के लिए जेल में बंद कर दिया था। उन्होंने उसके फोन से एक मैसेज पढ़ा था जिसमें वह यहां से जाना चाहता है उसके बाद अमेरिका से प्रतिबंध उस पर लगा दिया था। इसहाक रोबलेट ने अपनी अमेरिकी गर्लफ्रेंड कैमिला इग्लेसिया को एक महीने पहले मैसेज भेजा था जिसमें उसने लिखा था, मैं तुम्हारे साथ रहना चाहता हूं।
उनका दावा है कि वह एस्टा परमिट के तहत कैमिला के साथ तीन महीने साथ रहने की बात कर रहे थे। लेकिन जब इमिग्रेशन अधिकारियों को संदेश मिला तो उन्होंने उसके मोबाइल को जब्त कर लिया और फिर उस मैसेज को गलत तरीके से समझा कि वह लड़का अमेरिका में लंबे समय तक रहने की योजना बना रहा है।
अमेरिका जाने पर बैन लगा दिया इस शख्स को
24 साल के ब्रिटिश लड़के ने कहा कि उसे उन्होंने एक दिन केलिए सेल में बंद कर दिया था और अधिकारियों ने बिना किसी खिड़की वाले कमरे में पूछताछा की थी। ब्रिटिश लड़के को उसकी 23 साल की गर्लफ्रेंड कैमिला से भी नहीं मिले दिया और उसे वापस उसके देश भेज दिया। इतना ही नहीं अमेरिका जाने पर पूरे जीवन के लिए प्रतिबंध लगा दिया।
इसाक जो हेस्टिंग्स, ईस्ट ससेक्स का रहने वाला है। वह 24 अप्रैल को हमेशा के लिए शिकागो गया था और दो दिन बाद उसकी और कैमिला की पहली सालगिरह थी। इन दोनों ने न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स जाने की योजना बनाई थी।
उनकी मुलाकात उस समय हुई जब कैमिला रोज ब्रूफोर्ड कॉलेज ऑफ थिएटर और सिडक में अपनी पढ़ाई कर रही थी। दोनों को एक दूसरे से बहुत जल्दी प्यार हो गया था और दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताने लगे थे। इससे पहले भी इसहाक कैमिला से मिलने अमेरिका आए थे। पिछले साल कैमिला अपने घर मियामी में चली गई थी। उसके बाद दोनों शिकागो चले गए थे जहां पर कैमिला ने अभिनेत्री बनने केलिए पढ़ाई करना शुरू की थी।
इसाक ने अपने पूछताछ के बारे में कहा, उन सभी को संदेश मिला जिसमें मैंने अपनी गर्लफेंड को लिखा था कि मैं तुम्हारे साथ रहना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए अनुमति ना देने केलिए उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। यह पूरा मैसेज ब्रेक अप केदौरान भेजा गया था। जिसमें मैंने कहा था कि मैं अपनी गर्लफेंड के साथ एक महीने में साथ रहने जा रहा हूं। इसहाक ने जोर देकर कहा कि वह सिर्फ छुट्टी की अवधि के लिए किया था, यह समझाते हुए, अगर तीन महीने हो गए तो मैं वहां नही आ पाउंगा। इसहाक ने कहा मैं रो रहा था। उसमें से एक अधिकारी ने कहा, ऊपर उठो और रोना बंद करो।
कैमिला पूरे समय एयरपोर्ट पर इसहाक का इंतजार कर रही थी। जब वह नहीं पहुंचा था तो वह डरी और गुस्से में थी। इसहाक ने कहा कि उसे चार अन्य लोगों के साथ एक छोटे से सेल में रहने केलिए भेज दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App









