शादी में दिखा MS Dhoni वाला कैच! दुल्हन ने रसगुल्ला पकड़कर बचाया दूल्हे का कपड़ा; Video हुआ Viral

Bride catches rasgulla video

Bride catches rasgulla video: शादी समारोह से जुड़ा एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन ने ऐसा रिफ्लेक्स दिखाया कि लोग उसकी तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से करने लगे। दुल्हन का यह अंदाज शादी में मौजूद मेहमानों के साथ-साथ इंटरनेट यूजर्स को भी खूब पसंद आ रहा है।

Wedding ceremony viral video: रसगुल्ला गिरने से पहले दुल्हन ने लिया शानदार कैच

Bride catches rasgulla video
Bride catches rasgulla video

वीडियो में देखा जा सकता है कि रस्मों के दौरान किसी ने मजाक में रसगुल्ला दूल्हे की ओर उछाल दिया। रसगुल्ला सीधे दूल्हे के कपड़ों पर गिरने ही वाला था, लेकिन तभी दुल्हन ने फुर्ती दिखाते हुए उसे हवा में ही पकड़ लिया। अगर समय पर यह कैच न लिया जाता, तो दूल्हे का शादी का कपड़ा गंदा हो सकता था।

Wedding rasgulla catch reel: यूजर्स बोले-‘धोनी क्या चीज है!’

दुल्हन के इस शानदार कैच के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। यूजर्स ने इसे “धोनी स्टाइल कैच” बताया और दुल्हन की जमकर तारीफ की। किसी ने लिखा, “धोनी क्या चीज है, दुल्हन ने तो कमाल कर दिया,” तो किसी ने कहा कि ऐसी रिफ्लेक्स हर किसी में नहीं होती।

Bride catches rasgulla video: छोटा सा पल बना इंटरनेट सेंसेशन

Bride catches rasgulla video 1

फिलहाल यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं। शादी का यह छोटा सा मजेदार पल लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है और साबित कर रहा है कि खुशियों भरे ऐसे पल ही इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: बाल खींचे, जमीन पर लिटाकर पीटा! बुकिंग रद्द होने पर महिला मसाज थैरेपिस्ट ने कस्टमर से की मारपीट, वायरल हुआ VIDEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।