हर किसी की जिदंगी में उसकी शादी का दिन सबसे ज्यादा खास होता है। मगर जब वही दिन किसी के लिए उसकी मौत का दिन बन जाए। जी हां आज हमको आपको ऐसी एक लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी शादी का दिन उसकी मौत के दिन में तबदील हो गया था। जिस घर से लड़की की डोली उठनी थी उस घर से उसकी अर्थी निकली।

यूपी की राजधानी लखनऊ में बीच शादी में कुछ ऐसा हुआ था जिसने खुशियों का माहौल मातम में बदल दिया था। दरअसल, ये सब तब हुआ जब दुल्हन के दुल्हे को वरमाला पहनाने के बाद मौत हो गई। यह मामला मलिहाबाद क्षेत्र के भदवाना गांव का था, जहां रहने वाले राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी का आयोजन चल रहा था। शिवांगी की बारात बुद्धेश्वर से आई थी।

बता दें कि शादी में मौजूद सभी लोग खाना खाने के बाद स्टेज के पास वरमाला देखने पहुंचे थे। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर एक दूसरे के सामने खड़े थे। दूल्हे विवेक ने दुल्हन शिवांगी को वरमाला पहनाई। उसके बाद बारी थी दुल्हन शिवांगी की। मगर शिवांगी ने जैसे ही विवेक के गले में माला डाली। वैसे ही वो स्टेज पर गिर गई।

दुल्हन के अचानक नीचे गिर जाने से सभी लोग घबरा गए थे। ऐसे में आनन-फानन में शिवांगी को पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। डॉक्टरों का कहना था कि शिवांगी की मौत हार्ट अटैक आने की वजह से हुई है। दुल्हन की मौत की खबर ने सभी के होश उड़ा दिए थे।


Download Android App
Download iOS App



