इस शख्स की सालाना इनकम है 260 करोड़, नौकरी छोड़कर देता छात्रों को कोचिंग

Summary :

आज के समय में हर उम्र के लिए ऑनलाइन पढ़ाई शुरु हो गई। जिसके चलते ऑनलाइन टीचिंग की भी डिमांड बहुत हो गई है।

आज के समय में हर उम्र के लिए ऑनलाइन पढ़ाई शुरु हो गई। जिसके चलते ऑनलाइन टीचिंग की भी डिमांड बहुत हो गई है। बायजूज रविंद्रन के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। बायजूज रविंद्रन की सालाना कमाई 260 करोड़ रुपए की है। 

रविंद्रन बायजूज कौन है-

बायजू रविंद्रन कन्‍नूर के छोटे से गांव अझीकोड के रहने वाले हैं। वहीं पर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है। बायजूज रविंद्रन ने करीब नौ साल पहले अपने दोस्तों के कहने पर ऑनलाइन कोचिंग का बिजनेस शुरु किया था। आज के समय में इसमें हर कक्षा की हर सब्जेक्ट का कंटेट इस पर मिलता है। 
यह देश की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी बन चुकी है। बच्चों के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर उन्हें हर सब्जेक्ट का एजुकेशन कंटेट इस पर उपलब्‍ध होता है। आईआईएम में कैट में एडमिशन के लिए पहले रविंद्रन बायजूज बच्चों को ट्रेनिंग दिया करते थे लेकिन अब वह कई सालों से मैथ्स और साइंस की बच्चों को पढ़ाई कराने में लगे हुए हैं।
बच्चों को वह उनके पाठ्यक्रम के साथ-साथ बायजू लर्निंग एप के जरिए वह बच्चों को पढ़ाई की पूरी सामग्री देते हैं। गांव में ही रविंद्रन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की उसके बाद मकैनिकल की डिग्री उन्होंने हासिल की। गांव का नाम उन्होंने अपनी काबिलियत से ऊंचा किया है।
रविंद्रन ने नौकरी करने के बाद एमबीए प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए अपने दोस्तों की मदद करनी भी शुरु की थी। लोगों को जब इनकी पढ़ाई समझ आ गई उसके बाद से ही उन्होंने कोचिंग शुरु की थी। नौकरी से ऊबने के बाद उन्होंने बच्चों को पढ़ाना शुरु किया। यहीं से बिजनेस मैन बनने का सफर रविंद्र का शुरु हुआ। 
उनके जरिए शुरु हुई छोटी से कोचिंग आज देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। रविंद्र अपने इस एप से पहले वह भारत के ही बच्चों को शिक्षित कर रहे थे लेकिन अब वह विदेशों में भी बच्चों को कोचिंग दे रहे हैं। 

Desk Team