हालांकि विराट ने माना कि वेस्टइंडीज की पिचें और टीम कई बार अप्रत्याशित परिणाम देती हैं इसलिये टीम को सतर्क रहना होगा। उन्होंने इस मैच को लेकर कहा, ‘वेस्टइंडीज की कुछ पिचें आपकी कड़ी परीक्षा लेती हैं। कुछ पिचों पर काफी उछाल और तेजी होती है और कुछ काफी धीमी रहती हैं। ऐसे में आपको परिस्थितियों के अनुकूल खेलना होता है।’
हालांकि मैच में एक बार फिर बारिश की बड़ी भूमिका मानी जा रही है और मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी यहां बादल छाये रहने की संभावना है। ऐसे में टॉस की भी अहम भूमिका रहेगी। इस पिच पर लक्ष्य का बचाव करने वाली टीम को फायदा मिलता रहा है, ऐसे में दोनों कप्तानों के लिये पहले बल्लेबाजी का फैसला अहम होगा।


Download Android App
Download iOS App



