दिल्ली में राम मंदिर के मुद्दे को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय संत समिति और विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई। बैठक में संतो ने सरकार से कहा कि राम मंदिर को अब जल्द से जल्द बनाये। साथ ही अनुच्छेद 370 के फैसले पर संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है ।
बैठक में यह फैसला लिया गया कि राम जन्मभूमि मंदिर के बाद संतों का अगला कदम श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिरों का पुनरुद्धार होगा। संतों की तरफ से यह उम्मीद जताई जा रही हैं कि राम मंदिर का निर्माण 2024 से पहले हो जाएगा। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा है कि राम मंदिर और अनुच्छेद 370 अहम मुद्दों में से एक हैं।
स्वामी जितेंद्रानंद ने आगे कहा कि जिस सरकार ने 370 पर इतना बड़ा फैसला लिया, वही राम मंदिर भी बनवाएगी।बैठक में सुब्रमण्यम स्वामी ( राज्यसभा सांसद) भी मौजूद थे. संत समाज के कई लोगों ने केंद्र को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने को लेकर बधाई दी। वहीं, रामविलास वेदांती ने कहा कि आरएसएस (सर-संघचालक) ने जो कल्पना की थी उसे पीएम मोदी पूरा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



