यहां लड़कियां पहनती रहीं लाल साड़ी, उधर ChatGPT ने इस लड़की की लगा दी लॉटरी, ऐसे जीते 1.3 करोड़

Summary :

ChatGPT Lottery News Viral: आजकल सोशल मीडिया आप जहां देखेंगे आपको लाल साड़ी में खूबसूरत महिलाएं नजर आएंगी। चैट जीपीटी और जैमिनी से खुद की सुंदर-सुंदर फोटोज बनाकर सभी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट कर रहे हैं। यहां सभी लोग केवल ट्रेंड फॉलो करने में लगे हैं लेकिन वर्जीनिया की एक लड़की चैटजीपीटी की मदद से करोड़पति बन गई है। भारत में जैमिनी और चैटजीपीटी सिर्फ लोगों की फोटोज बना रहे हैं, लेकिन कैरी नाम की लड़की ने एआई की मदद से 1.32 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। चलिए जानते हैं चैट जीपीटी कैसे किसी की लॉटरी लगाता है। Virginia…

ChatGPT Lottery News Viral: आजकल सोशल मीडिया आप जहां देखेंगे आपको लाल साड़ी में खूबसूरत महिलाएं नजर आएंगी। चैट जीपीटी और जैमिनी से खुद की सुंदर-सुंदर फोटोज बनाकर सभी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट कर रहे हैं। यहां सभी लोग केवल ट्रेंड फॉलो करने में लगे हैं लेकिन वर्जीनिया की एक लड़की चैटजीपीटी की मदद से करोड़पति बन गई है। भारत में जैमिनी और चैटजीपीटी सिर्फ लोगों की फोटोज बना रहे हैं, लेकिन कैरी नाम की लड़की ने एआई की मदद से 1.32 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। चलिए जानते हैं चैट जीपीटी कैसे किसी की लॉटरी लगाता है।

Virginia Women News: चैटजीपीटी ने बनाया करोड़पति

वर्जीनिया में रहने वाली कैरी एडवर्ड्स ने अपना दिमाग और चैटजीपीटी की इंटेलिजेंस से 150,000 डॉलर यानी 1.32 करोड़ रुपए कमा लिए। कैरी ने बताया कि उन्होंने मज़ाक में ChatGPT से कहा, “मुझसे बात करो… क्या तुम मुझे नंबर दे सकते हो?” उसने ChatGPT से लॉटरी नंबर चुनने को कहा, जिसने उसके चार नंबरों और पावरबॉल नंबर का सही मिलान किया। रिपोर्ट के अनुसार, कैरी ने $1 पावर प्ले सुविधा को चुना, जिससे उनकी मूल जीत $50,000 से तीन गुना बढ़कर ₹1.32 करोड़ हो गई।

ChatGPT Lottery News Viral
ChatGPT Lottery News Viral

AI prediction lottery Win:चैटजीपीटी ने बताए लॉटरी के नंबर

टिकट खरीदने के दो दिन बाद, उन्हें अपने फ़ोन पर इनाम लेने के लिए एक मैसेज मिला। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह कोई स्कैम है, लेकिन जल्द ही उसे एहसास हुआ कि AI द्वारा चुने गए नंबरों से उसने इतनी बड़ी रकम जीत ली है। कैरी ने पूरी राशि दान करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, “जैसे ही यह पैसा मेरे पास आया, मुझे लगा कि मुझे इसे देना ही होगा। मैं बहुत खुश हूं और चाहती हूं कि मेरा उदाहरण दूसरों को प्रेरित करे।”

ChatGPT Lottery News Viral
ChatGPT Lottery News Viral

ChatGPT Lottery News Viral: दान किए लॉटरी के पैसे 

कैरी ने अपनी जीत की राशि तीन संगठनों में बांटी है। पहला दान एसोसिएशन फॉर फ्रंटोटेम्पोरल डिजनरेशन (AFTD) को दिया गया, जो उस बीमारी पर शोध के लिए धन मुहैया कराता है जिसने 2024 में उनके पति की जान ले ली थी। दूसरा दान शालोम फ़ार्म्स को दिया गया, जो खाद्य असुरक्षा को दूर करने के लिए स्थायी कृषि पर काम करता है। तीसरा दान नेवी-मरीन कॉर्प्स रिलीफ सोसाइटी को दिया गया, जो सैन्यकर्मियों और उनके परिवारों की सहायता करती है। कैरी की कहानी ने चैटजीपीटी के सही इस्तेमाल के बारे में बताया कि किस तरह आप तकनीक का इस्तेमार करके कैसे आप खुद की तरक्की कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- अजब जोड़ी की गजब शादी: 72 के दिल को भाई 27 की दुल्हन, राजस्थान में यूक्रेनी कपल ने लिए सात फेरे

Neha Singh