शराब पीने वालों की दुनिया में कोई कमी नहीं है। दुनिया के हर कोने में आपको शराब पीने वाले मिल ही जाएंगे। भारत में भी शराब पीने वालों की लंबी संख्या है और कई शहरों में अक्सर शराब की दुकानों पर काफी भीड़ देखी जाती है। कई जगहों पर तो लंबी-लंबी लाइन भी लग जाती हैं। मगर अब लोगों की इस परेशानी का समाधान करते हुए तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एक मॉल में लिकल वेंडिंग लगाई है।

जी हां, चेन्नई के एक मॉल में एक लिकल वेंडिंग मशीन लगाई गई है। अब सवाल यह उठता है कि ये काम कैसे करेगी तो बता दें कि जिस तरह से एटीएम मशीन से कैश निकलता है, ठीक उसी तरह लोग शराब की खरीदारी कर सकेंगे। दरअसल, तमिलनाडु राज्य विपणन निगम लिमिटेड ने चेन्नई मॉल के अंदर एक एलीट स्टोर में एक स्वायत्त शराब वेंडिग मशीन स्थापित की है।

इसके जरिए अब शराब खरीदने वाले भुगतान करने से पहले मनचाही शराब चुन सकते हैं और डिवाइस से संपर्क करने पर तुरंत दिखाई देने वाले मेन्यू से गैजेट से बोतल ले सकते हैं। इससे काउंटरों पर ज्यादा पैसे वसूलने की लोगों की लगातार आ रही शिकायत कम होगी। इस मशीन के जरिए शराब एमआरपी पर ही बिकेगी। ये खबर इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोरी है।

शराब पीने वाले इस खबर को सुनकर काफी खुश हो गए हैं। मगर जानकारी के मुताबिक ये सिर्फ पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जा रहा है क्योंकि प्रशासन ने ये तय नहीं किया है कि इसे अन्य जगहों पर कैसे लागू किया जाएगा। प्रशासन ने अभी ये भी नहीं बताया है कि आखिर इसके जैसी शराब वेंडिंग मशीन खोली जाएंगी या नहीं। कहा जा रहा कि ये मशीन प्राइवेट सेक्टर की कंपनी ने लगाई है।


Download Android App
Download iOS App



