Viral Student Rap Song : आजकल के बच्चे शायद पहले से ही जानते हैं कि रैप गाने क्या होते हैं और उन्हें ये सब बताने की जरुरत ही नहीं होती है। रैप गाने हाल ही में बहुत फेमस हो गए हैं। अगर आप इस पीढ़ी के बच्चों की म्यूजिक प्लेलिस्ट देखेंगे तो उनमें आपको ज्यादातर रैप गाने मिलेंगे।

हनी सिंह, बादशाह, कृष्णा और किंग जैसे सिंगर अपने रैप गानों के लिए जाने जाते हैं और उनके गाने रिलीज़ होते ही बहुत फेमस हो जाते हैं। लेकिन इस बार एक स्कूली बच्चे का रैप सॉन्ग (Viral Student Rap Song) सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। बच्चे का रैप सुनकर लोग उसकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram
Courtsey : वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sanju_sen_official नाम से पोस्ट किया गया
एक वीडियो है जिसे सोशल मीडिया (Viral Student Rap Song) पर काफी लोग देख रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी स्कूल में कोई फंक्शन आयोजित किया गया हैं। इवेंट के दौरान एक बच्चा स्टेज पर जाता है और रैप सॉन्ग गाना शुरू कर देता है। रैप की शुरूआत करते हुए बच्चा गाता है, ‘भारत मेरा देश मेरे देश को सलाम, जो कभी ना हारे ऐसे मेरे देश के जवान। जो पहले बोलना था मुझको मैं भूल गया क्या, चलो शुरू करें काम लेके राम जी का नाम।’ इस तरह अपने रैप की शुरूआत करने के बाद वह बच्चा अपने रैप में प्रिसिंपल, स्टूडेंट और पढ़ाई, सभी चीजों को शामिल करता जाता है और एक शानदार रैप (Viral Student Rap Song) सुनाता है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

इंस्टाग्राम पर sanju_sen_official नाम के अकाउंट से इस वीडियो (Viral Student Rap Song) को पोस्ट किया गया था। वीडियो को अब तक 1,22,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसे देखने के बाद यूज़र्स अपने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मौज कर दी यार। दूसरे यूजर ने लिखा- बादशाह से बढ़िया है। तीसरे यूजर ने लिखा- एक नंबर भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- सुपर ब्रो, बादशाह और एमसी स्टेन से बढ़िया है।


Download Android App
Download iOS App



