ट्रेन की सफाई करते शख्स को लगा हाई वोल्टेज करंट… पलभर में ही जलकर राख हुई बॉडी, देखें खौफनाक मंजर

Summary :

एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स को सफाई करते-करते दुनिया को अलविदा कहना पड़ गया। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. अभी तक इस बात का मालूम नहीं चल सका है कि यह घटना कहां की है।

मौत कब, कहां और कैसे आ जाए, आप सोच भी नहीं सकते हैं। अचानक मौत के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर सब कुछ देखने को मिल जाता है, कई बार तो कुछ ऐसे नजारें भी आंखो के सामने आ जाते हैं जिसे देखकर लोगों की रूह तक कांप जाती है। कई बार तो वीडियो ऐसे होते है जिन्हें लोग देखने की भी हिम्मत नहीं कर पाते हैं।
कभी-कभी मौत इतनी शांति से आती है कि उस पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है। इंटरनेट पर अचानक मौत का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि मौत बिना बुलाए आती है और इंसान को इस बात का इल्म भी नहीं हो पाता है। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में देखने को मिल रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ट्रेन की सफाई कर रहा था, जो प्लेटफॉर्म पर खड़ी है। वो एक लंबी सी लोहे की रोड में कपड़ा फंसाकर ट्रेन की कोने-कोने से सफाई कर रहा था। हालांकि दो पल के लिए वो ये भूल गया था कि रोड़ की लंबाई इतनी ज्यादा है कि वो ऊपर की हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ सकती है। बस यही उसने अपनी मौत का इन्वाइट कर दिया।
वीडियो में आगे आप देख सकते है कि जैसे ही शख्स ने ट्रेन की सफाई करने के बाद रोड को ऊपर की तरफ किया, वैसे ही रोड हाई वोल्टेज तार से टकरा गई और अचानक करंट लगने की वजह से शख्स के शरीर में ब्लास्ट हो गया। कंरट लगने के बाद शख्स जलकर खाक हो गया और तुरंत जमीन पर गिर पड़ा। इस दिल दहला देने वाले वीडियो को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं।

ये पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये हादसा कहां और किस स्टेशन पर हुआ। इस वीडियो को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके है और हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। कई लोग इस वीडियो को देखने के बाद सकते में आ गए। यूजर्स कॉमेंट कर वीडियो पर अपने दिल की बात लिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस वीडियो को देखकर हैरत में पड़ गए है और कुछ लोग तो डर भी गए हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘काम करने से पहले सेफ्टी एजुकेशन और ट्रेनिंग देना बहुत जरूरी है।’ एक अन्य यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘एक और मेहनती व्यक्ति की मौत हो गई। ये बहुत दुखद क्षण है।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ये बहुत चौंकाने वाला था।

Desk Team