इंदौर के इस शख्श को लॉकडाउन के दौरान पोर्शे की सवारी करना पड़ा महंगा, जवान ने कराई उठक-बैठक, वीडियो वायरल

Summary :

इंदौर में सख्त लॉकडाउन होने के बाद भी सरकारी निर्देशों की धज्जियां लोग उड़ाते नजर आ रहे हैं। बीते शनिवार को यहां का एक युवक बिना मास्क लगाए सड़कों पर पोर्शे गाड़ी में सवार हो कर

इंदौर में सख्त लॉकडाउन होने के बाद भी सरकारी निर्देशों की धज्जियां लोग उड़ाते नजर आ रहे हैं। बीते शनिवार को यहां का एक युवक बिना मास्क लगाए सड़कों पर पोर्शे गाड़ी में सवार हो कर घूमता नजर आया। पुलिस ने जब युवक को बिना मास्क के ओपन पोर्शे में जाते हुए देखा तो उसकी गाड़ी रुकवाई जिसके बाद वह पास दिखाने लगा जो शासन ने जारी किये हैं। 
युवक को पुलिस के जवान ने गाड़ी के अंदर पास रखने को कहा। पुलिस के जवान ने युवक से पूछा कि बिना मास्क लगाए ओपन कार में क्यों जा रहा था। पोर्शे पर सवार युवक से जवान ने कहा कि कार से पहले तू उतर, तू होगा कहीं का वीवीआईपी और अंबानी। पहले कार यहां रोककर नीचे उतर। हालांकि जवान की बातों की अनदेखी करते हुए  युवक आनाकानी कार से उतरने की कर रहा था। फिर जवान ने उसे डंडा दिखाया और कार से नीचे उतरने को बोला। 
सड़क पर उठक-बैठक लगवाई

इंदौर के सुखलिया चौराहे की यह घटना बताई जा रही है। पुलिस के तेवर को देखकर युवक उसका नतमस्तक हो गया। वह कार से उतर तो गया लेकिन उठक-बैठक करने को तैयार नहीं हुआ। उसके बाद उसे डंडा दिखाते हुए पुलिस जवान ने हड़काया जिसके बाद उसने उठक-बैठक करी। पहले तो वह सही से नहीं कर रहा था जिसके बाद उसकी पूरी हेकड़ी जवान ने दोबारा हड़का कर निकाली। 
वीडियो वायरल हो रहा सोशल मीडिया पर 


सोशल मीडिया पर पोर्शे सवार युवक का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं लोगों ने जवान की भी जमकर तारीफ की है। दरअसल युवक जो लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहा था उसे सख्ती से जवान ने करवाया है। युवक से उठक-बैठक लगवाने के बाद जवान ने चेतावनी देते हुए उसे छोड़ दिया।  
जरूरी है मास्क लगाना 

मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसे देखते हुए पुरे राज्य में शासन ने सख्त निर्देश जारी किये हैं कि सड़क पर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं निकलेगा। यह सख्ती के साथ भोपाल और इंदौर में लागू किया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर पकड़े जाने पर होगी। इसके अलावा जेल भी व्यक्ति को जाना होगा। ऐसे में मध्यप्रदेश के लोग अपने चेहरे को जरूर घर से बाहर निकलने पर ढकें।

Desk Team