169 दिनों बाद फिर पटरी पर दौड़ी मेट्रो, लम्बे समय बाद फिर सुनाई दिया ‘दरवाजे बाईं तरफ खुलेंगे’

Summary :

कोरोना महामारी की वजह से पिछले 5 महीने तक के लिए बंद रही दिल्ली की लाइफलाइन कहे जाने वाली मेट्रो आज से येलो लाइन पड़ दौड़ चली है।

कोरोना महामारी की वजह से पिछले 5 महीने तक के लिए बंद रही दिल्ली की लाइफलाइन कहे जाने वाली मेट्रो आज से येलो लाइन पड़ दौड़ चली है। 7 सितंबर 2020 सोमवार यानि आज से मेट्रो को काफी सख्त नियम के साथ चालू कर दिया गया है। कोरोना सकंट को ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान सामजिक दूरी के नियमों का सबसे पहले पालन करना होगा। 
मेट्रो को चरणबद्ध तरीके के चलाने का ऐलान किया गया है,जिस हिसाब से पहले चरण में ट्रेनें सुबह सात बजे से 11 बजे तक और शाम को 4 बजे से रात आठ बजे तक ही चलेंगी। इस टाइम पीरियड् में 57 ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी,जो करीब 462 चक्कर लगाएगी। 
खैर, मेट्रो तो पटरी पर एक बार फिर से दौड़ गई है। लेकिन इस बीच ट्विटर पर #DelhiMetro ट्रेंड कर रहा है। तो चालिए देखते हैं मेट्रो के अंदर का कुछ बदला हुआ नजारा। साथ ही इस पर लोगों का क्या कहना है? 
आखिर कई महीनों बाद आ गई वो घड़ी….

न्यूज एजेंसी एएनआई से लोगों ने बातचीत करते हुए बताया कि ज्यादातर मेट्रो में यात्रा करने वाले मुसफिरों का कहना है कि इससे उनका समय और पैसा दोनों बचता है।
दरवाजें बाई तरफ खुलेंगे यह सुनने के लिए लोगों के 5 महीनें को कान तरस गए थे। 

हमेशा भारी तादाद में भीड़ के लिए फेमस राजीव चौक अब बहुत सुना-सुना दिखाई दे रहा है। ऐसा तो कभी किसी ने नहीं सोचा था। 

कुछ ऐसा है मेट्रो के अंदर का नजारा

मेट्रो में सीट के लिए जहां आए दिन क्लेश होता था। आज वही सारी सीटें खाली पड़ी हुई है,जिस पर आज कोई चाह कर भी नहीं बैठ सकता है। 

तो देखा आपने कैसे मेट्रो के एक बार फिर से चल जाने से लोगों में कितना ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है और कैसे सभी लोग मेट्रो के अंदर की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। लेकिन ध्यान रहे अगर आपको कोई जरूरी काम हो तभी घर से बाहर जाए वर्ना कोरोना काल में जितना हो सके सफर करने से बचें। 

Desk Team