फिर वायरल हुआ Delhi Metro का क्लिप, लड़का-लड़की की लड़ाई को सुलझाने आई आंटी, फिर जो हुआ.... - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

फिर वायरल हुआ Delhi Metro का क्लिप, लड़का-लड़की की लड़ाई को सुलझाने आई आंटी, फिर जो हुआ….

एक लड़का और लड़की एक-दूसरे पर ऊंची अवाज में चिल्ला रहे हैं। वहीं लड़की भी अपनी सीट से खड़ी होकर लड़के पर चिल्लाते हुए उसका वीडियो बना रही है। दोनों में देर तक बहस चलती रहती है। जबकि इस बीच लड़के की आवाज और बढ़ती जाती है और वे लड़की को कुछ-कुछ बोलता रहता है।

दिल्ली मेट्रो से आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। अब तो लोग बिग बॉस से ज्यादा मेट्रो में ट्रैवल करके लड़ाई देखने के लिए उत्सुक बैठे रहते हैं। वहीं कुछ लोग तो मेट्रो में ट्रैवल करते हुए यह सोच लेते है कि क्या पता आज उन्हें किसी की लड़ाई के दर्शन मिल जाए। इसमें अब हैरानी नहीं कि दिल्ली मेट्रो में कभी सीट को लेकर तो कभी स्पेस को लेकर लड़ाई होती ही रहती है। कुछ दिन पहले एक वीडियो आया था जिसमें एक महिला की कुछ लड़कियों से भिड़ंत हो गई थी। अब ऐसा ही एक वीडियो फिर सामने आया है जिसमें एक लड़का और लड़की के बीच लड़ाई हो रही है।
लड़ाई की वजह साफ नहीं
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की एक-दूसरे पर ऊंची अवाज में चिल्ला रहे हैं। वहीं लड़की भी अपनी सीट से खड़ी होकर लड़के पर चिल्लाते हुए उसका वीडियो बना रही है। दोनों में देर तक बहस चलती रहती है। जबकि इस बीच लड़के की आवाज और बढ़ती जाती है और वे लड़की को कुछ-कुछ बोलता रहता है।
और लोगों ने भी किया विरोध 
जिस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ी हुई थी, उस समय मेट्रो में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। लेकिन दोनों के बीच बढ़ती लड़ाई को देख एक आंटी दोनों के बीच लड़ाई सुलझाने के लिए आ जाती है। वे दोनों को समझाती है और रुकने के लिए कहती रहती है। वहीं आंटी लड़के को समझाते हुए कहती हैं- बेटा ये मत कर, गलत है। इसके बावजूद लड़के में जोश कम नहीं होता और लड़की को कुछ बोलता रहता है। इस पर एक और लड़की उसका विरोध करती है। वो उसके पास पहुंचकर दोबारा बहस करने लगता है। वीडियो में सुन यह अनुमान लगाया जा सकता है कि लड़के के लेडीज कोच में आ जाने के वजह से दोनों के बीच कहा-सुनी शुरू हो गई होगी

लोग जमकर कर रहे वीडियो शेयर
1693045111 whatsapp image 2023 08 26 at 3.46.05 pm 2
वायरल वीडियो को ‘X’ (ट्विटर) पर प्रिया सिंह (@priyarajputlive) नाम के अकाउंट ने पोस्ट किया है, साथ ही लिखा है दिल्ली मेट्रो का नया वीडियो आया है। वहीं लोग भी इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे है और लड़के कमेंट कर रहे है। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- “दिल्ली पुलिस को इस लड़के को गिरफ्तार करके सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के बताना चाहिए की ऐसी हरकतें करने वाले के साथ क्या सलूख होता है।  वहीं दूसरा यूजर लिखता है-“लोगों ने दिल्ली मेट्रो को बिग बॉस का घर समझ रखा है”। जबकि अन्य यूजर लिखता है-“यह दिल्ली मेट्रो है,यहां आए दिन ड्रामा होता रहता है”। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।