शुक्रवार का दिन खासतौर पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए माना जाता है। आज के दिन मां लक्ष्मी की विधिवत रूप से पूजा करने से लक्ष्मी माता अपने भक्तों पर कृपा बरसाती है। वैसे यह बात तो सभी लोग बखूबी जानते हैं कि जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है उसके जीवन में आर्थिक मामलों से जुड़ी सभी परेशानियों का निवारण हो जाता है।
शास्त्रों में लक्ष्मी माता को चंचला कहा गया है। यदि आप भी मां लक्ष्मी की कृपा को अपने घर में स्थायी रखना चाहते हैं तो आपके लिए यह कुछ सरल उपाय करने फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
शुक्रवार के खास उपाय…
1.शुक्रवार के दिन सफेद रंग की ड्रेस पहने या फिर सफेद रूमाल साथ रख लें।
2.इस दिन घर से बारह निकलने से पहले दही का सेवन जरूर करें।
3.शुक्रवार के दिन सफेद फूल देवी मंदिर में अवश्य चढ़ाएं।
4.सफलता पाने के लिए शुक्रवार के लिए मां लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें।
5.इस खास दिन पर मां लक्ष्मी की पूजा में ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जप करें।
6.शुक्रवार के दिन अपने सामथ्र्य के मुताबिक मां लक्ष्मी को खीर,अनार,पान,सफेद या पीले रंग कीमिठाई,मखाना,सिंघाड़ा,बताशा,हलुआ आदि का भोग लगाएं।