आप आईफोन का इस्तेमाल करते है या फिर किसी एंड्रॉइड का ये बात तो तय है कि आपने आईफोन की सीरी का आवाज सुनी होगी। लेकिन क्या आपको ये पता है कि आखिर सीरी को जो आवाज देती है वह महिला कौन है और उसकी आवाज को सीरी के लिए कैसे चुना गया?
बता दें,पहला आईफोन 16 साल पहले 9 जनवरी, 2007 को लॉन्च किया गया था लेकिन आईफोन में सीरी को लॉन्च 2011 में किया गया था। इस आवाज के पीछे सुसन बेनेट नामक महिला है। जिसकी आवाज हम सभी के आईफोन पर सुनाई देती है।
मालूम हो, सुसन ने 2005 में स्कैनसॉफ्ट कंपनी के लिए अपनी आवाज रिकॉर्ड की थी। बाद में एपल ने स्कैनसॉफ्ट को खरीद लिया और सुसन की आवाज को बतौर सीरी यूज किया। जब 2005 में सुसन ने अपनी आवाज रिकॉर्ड की थी, तब वो भी नहीं जानती थी कि एक दिन वो सीरी बनकर कई लोगों की मदद करेगी। लेकिन मशहूर सीरी की आवाज के बदले सुसन को फूटी कौड़ी भी नहीं मिली।
दरअसल, सुसन जब सीरी को आवाज दे रही थी, उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी आवाज रिकॉर्डिंग के 6 साल बाद इतनी मशहूर हो जाएगी। क्योंकि जब उसने वॉइस कंपनी के लिए रिकॉर्डिंग की थी, तब स्कैनसॉफ्ट ने उसे पैमेंट दी थी जिसे बाद में एपल ने खरीद लिया और एपल ने सीरी की आवाज के लिए सुसन को पैसे नहीं दिये।
यहां तक की सुसन को उसके एक दोस्त ने कॉल कर बताया था कि आईफोन के सीरी फीचर में उसकी आवाज सुनाई दे रही है। जब सुसन ने रिकॉर्डिंग्स सुनी तो उसे समझ आ गया कि स्कैनसॉफ्ट के लिए की गई रिकॉर्डिंग को ही आईफोन वालों ने यूज किया है। सीरी लॉन्च होने के दो बाद साल सुसन सामने आई। उसने बताया कि एपल ने उसे कभी कोई पेमेंट नहीं दी ना ही कोई क्रेडिट दिया। उसे इसकी चाहत भी नहीं है लेकिन वो सीरी का चेहरा बनकर खुश है।


Download Android App
Download iOS App







