दुनिया में लोग अलग-अलग तरह क रिकॉर्ड बनाते रहते हैं। इसी कड़ी में अब फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने सबसे लंबे समय तक पानी के अंदर रहने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस प्रोफेसर ने लगातार 100 दिन तक पानी के नीचे रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। 55 साल के इस प्रोफेसर का नाम जोसेफ डिटुरी है।

बता दें कि जोसेफ डिटुरी ने इससे पहले साल 2014 में बने 73 दिनों तक पानी के नीचे रहने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। उन्होंने ये कारनामा फ्लोरिडा की लार्गो सिटी में मौजूद समुद्र में किया। इस दौरान वो समुद्र के नीचे अपनी रिसर्च करते रहे। 100 दिन तक लगातार रिसर्च करने के बाद जब वो पानी से बाहर आए। इस दौरान शहर के लोगों ने तालियां बजाकर उनका वेलकम किया।

दरअसल, जोसेफ डिटुरी साउथ फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है और वो पानी के नीचे जीवन संबंधित रिसर्च कर रहे थे। अपनी इस रिसर्च में उन्होंने ये जानना था कि क्या पानी के अंदर लंबे समय तक रहने से ज्यादा दबाव के कारण इंसान के शरीर पर असर पड़ता है। इसी के साथ उन्होंने ये भी पता लगाने की कोशिश की कि क्या पानी के नीचे रहने की वजह से पड़ने वाले दबाव के चलते इंसान की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है?

इतने दिनों तक पानी के अंदर रहने के बाद जब उनकी लंबानी नापी गई तो पता चला कि प्रोफेसर का शरीर सिकुड़ चुका है और उनकी लंबाई आधा इंच कम हो गई है। इसी के साथ उनका कोलेस्ट्रॉल 72 प्वाइंट तक घट गया और इन्फ्लेमेशन में 30 प्रतिशत की कमी आई। उनका कहना है कि 100 दिनों में उन्होंने जो डेटा इकट्ठा किया है उसकी स्टडी करने में कम से कम 6 महीने लग जाएंगे।

जोसेफ डिटुरी का इंस्टाग्राम पोस्ट भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, ” आज रिकॉर्ड तोड़ने वाला दिन है 73 पानी के नीचे रहना। मुझे खुशी है कि खोज के लिए मेरी जिज्ञासा ने मुझे यहां तक पहुंचाया है। पहले दिन से मेरा लक्ष्य प्रेरित करना रहा है – न केवल आने वाली पीढ़ियों के लिए – बल्कि दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए जो जीवन का अध्ययन करते हैं और अत्यधिक वातावरण में मानव शरीर कैसे काम करता है।”
उन्होंने आगे लिखा, “और जबकि विश्व रिकॉर्ड तोड़ना एक रोमांचक मील का पत्थर है, मेरा मिशन यहीं खत्म नहीं होता है। मेरे पास अनुसंधान करने, सभी उम्र के शिक्षार्थियों के साथ जुड़ने और खोज की अपनी यात्रा जारी रखने के लिए समुद्र के नीचे 23 और दिन हैं।” इंटरव्यू में प्रोफेसर ने बताया कि “सतह पर होने के बारे में मुझे सबसे ज़्यादा जो चीज़ याद आती है वो है सूरज।”


Download Android App
Download iOS App



