कंपनी में इंटरव्यू देते वक्त ही मिला रिजेक्शन लेटर, पूछा गया सवाल तो शख्स ने दिया ऐसा जवाब, पढ़े पूरी कहानी

Summary :

Rejection letter post: जब भी हम किसी कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए जाते हैं तो सवाल-जवाब का सिलसिला चलता है। जिसके बाद आपको बता दिया जाता है कि आपको सेलेक्ट किया गया या फिर रिजेक्ट किया गया। लेकिन अगर इंटरव्यू के बीच में ही आपको रिजेक्शन लेटर मिल जाए तो क्या? कुछ ऐसा ही एक शख्स के साथ भी हुआ, जिसकी पूरी कहानी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म Reddit पर शेयर की है। Reddit यूजर ने अपना अनोखा अनुभव शेयर किया, जो निराशाजनक तो है ही, बल्कि इस कहानी को पढ़कर आपको हंसी भी आएगी। इंटरव्यू के दौरान ईमेल पर…

Rejection letter post: जब भी हम किसी कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए जाते हैं तो सवाल-जवाब का सिलसिला चलता है। जिसके बाद आपको बता दिया जाता है कि आपको सेलेक्ट किया गया या फिर रिजेक्ट किया गया। लेकिन अगर इंटरव्यू के बीच में ही आपको रिजेक्शन लेटर मिल जाए तो क्या? कुछ ऐसा ही एक शख्स के साथ भी हुआ, जिसकी पूरी कहानी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म Reddit पर शेयर की है। Reddit यूजर ने अपना अनोखा अनुभव शेयर किया, जो निराशाजनक तो है ही, बल्कि इस कहानी को पढ़कर आपको हंसी भी आएगी।

इंटरव्यू के दौरान ईमेल पर मिला रिजेक्शन लेटर

इस शख्स ने रेडिट पर अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उन्हें उस कंपनी से रिजेक्शल लेटर मेल पर मिला जिनके लिए वह इंटरव्यू दे रहा था। साथ ही शख्स ने खुलासा किया कि ये घटना सीनियर मैनजर और चीफ ऑफ़ स्टाफ़ सहित एक पैनल के साथ उसके दूसरे राउंट के इंटरव्यू के दौरान हुई। उन्होंने लिखा, “यह तीन साक्षात्कारों में से दूसरा था, इसलिए बहुत ज़्यादा संख्या नहीं थी, लेकिन यह अब तक का सबसे लंबा (1.5 घंटे) था। पहला आधे घंटे का था, और तीसरा CTO के साथ केवल 15 मिनट का होने वाला था। आगे लिखा, इंटरव्यू अच्छा चल रहा था और पैनल बस हल्की-फुल्की बातचीत कर रहा था।”

जिसके बाद चीफ ऑफ़ स्टाफ़ ने तीसरा इंटरव्यू शुरू किया। तभी इंटरव्यू के बीच में उन्हें रिजेक्शन लेटर ईमेल पर मिल गया। फिर जब चीफ ऑफ़ स्टाफ़ ने पूछा क्या वह अगले राउंड के लिए तैयार है। तो यूजर लिखते हैं, “मैं केवल मुस्कुराया और जवाब दिया, ‘मेरे लिए यह बहुत अच्छा रहा, लेकिन शायद हायरिंग टीम को पसंद नहीं आया। किसी ने मुझे बिना देखे ही रिजेक्ट कर दिया।”

Rejection email mid-interview, a Workday woe
byu/DatJavaClass inrecruitinghell

अब आगे यूजर लिखते हैं कि इसपर पैनल के लोग भी हैरान हो गए। फिर मुझे जूम कॉल से बाहर कर दिया गया, उन्होंने कहा कि वह वीकेंड तक मुझसे संपर्क करेंगे। मैं ये सोच कर हैरान हूं कि शायद किसी इंम्प्लाई के दोस्त की नौकरी चली गई हो और उसकी भर्ती ले ली गई हो या फिर बजट की वजह से भर्ती रोक दी गई है, लेकिन दोनों ही सूरत में किसी ने चीफ ऑफ स्टाफ को बताया नहीं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है और हास्यास्पद भी।

कमेंट में लोगों ने शेयर किया अपना अनुभव

इस पूरी कहानी को जैसे ही Reddit यूजर ने पोस्ट किया लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। जिसमें सभी लोगों ने अपना अनुभव साझा किया। बता दें कि इस पोस्ट पर लगभग 3,000 अपवोट मिल चुके हैं।

Simran Sachdeva