Government School Teacher Viral Video: अक्सर आप सरकारी स्कूलों की पढ़ाई को लेकर कई सवाल करते रहते हैं। ऐसे में कई घटनाएं भी सामने आती है, जिसके बाद मामला तूल पकड़ लेता है। अगर वह घटना किसी लापरवाही से संबंधित हो तो उसपर कार्रवाई की मांग उठने लगती है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इन सवालों को और पेचीदा बना दिया है। वीडियो में आप देख सकते है कैसे एक टीचर क्लास में पढ़ाने की बजाय आराम फरमा रही है। वहीं एक छोटा बच्चा उनके पीछे खड़ा होकर बीना रूके उन्हें पंखा झेल रहा है। इस तरह का वीडियो देखकर लोग हैरान के साथ-साथ गुस्से में भी हैं और सोशल मीडिया पर जमकर अपनी नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं। इस वीडियो के बाद इंटरनेट पर खूब चर्चा होने लगी है कि क्या सरकारी स्कूलों में पढ़ाई ऐसे ही होती है?
Government School Teacher Viral Video: कहां का है मामला?
कान में ईयरफोन, मैम बातचीत में व्यस्त. बच्चा पंखा हांके पड़ा है.
ये शिक्षा व्यवस्था के नाम पर मजाक नहीं तो क्या है. वीडियो मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक सरकारी स्कूल का है. pic.twitter.com/8UEulkb0em
— Priya singh (@priyarajputlive) April 8, 2026
बता दें कि यह वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के रीवा में स्थित एक सरकारी स्कूल का है।वीडियो में एक महिला टीचर कान में ईयरफोन लगाकर किसी से बात कर रही हैं। और आराम से कुर्सी पर हाथ पैर फैलाकर आराम कर रही है। टीचर के पास एक छोटा बच्चा उनके पीछे खड़ा है, जो लगातार मैडम को पंखा झल रहा है। video credit : @priyarajputlive
कुछ देर बाद बच्चा थककर पंखा झेलना बंद कर देता है और अपना हाथ पकड़ता है, लेकिन टीचर को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता ,वह अपने मग्न में मजे ले रही होती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा कि क्लास में पढ़ाई का माहौल नहीं है, सिर्फ सरकारी नौकरी करने वालों की मौज है। एक तरफ बच्चा पंखा झल रहा है और दूसरी तरफ टीचर अपने में मजे कर रही है।
Viral Video Comments: वीडियो पर अजीबो-गरीब कमेंट्स

वहीं वीडियो वायरल होने पर लोग शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। साथ ही कई लोग सरकारी स्कूलों की स्थिति पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की नाराज़गी साफ दिख रही है। एक यूजर ने लिखा कि बच्चा थक गया, टीचर पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरे ने कहा कि अब सरकारी स्कूल की नौकरी बहुत आरामदायक हो गई है। कुछ लोगों ने टीचर पर आरोप लगाया कि अच्छी सैलरी के बावजूद पढ़ाने में रुचि नहीं है। वहीं, कुछ यूजर्स ने ऐसे टीचर को समाज के लिए बोझ बताया। कुछ ने तंज कसते हुए सरकारी कर्मचारियों पर भी निशाना साधा।























