कमाल की कला इस डीजे वाले बाबू ने तरबूज और कीवी से बनाया बेहद शानदार सम्हा

Summary :

वैसे तो म्यूजिक हर एक चीज में है अगर जरूरत है तो सिर्फ और सिर्फ कान लगाकर इसे सुनने की। हाल ही में एक ऐसा शख्स जिसकी कालाकारी देख हर कोई शॉक्ड् है।

वैसे तो म्यूजिक हर एक चीज में है अगर जरूरत है तो सिर्फ और सिर्फ कान लगाकर इसे सुनने की। हाल ही में एक ऐसा शख्स जिसकी कालाकारी देख हर कोई शॉक्ड् है। जी हां क्योंकि इस बंदे ने फ्रूटस से म्यूजिक निकाल दिया है। वो भी कोई ऐसा-वैसा नहीं बल्कि बिल्कुल डीजे वाला टाइप्स का। बोले तो एक दम ढिंचैक। दरअसल एक शख्स ने एक अलग तरह के म्यूजिक के लिए तरबूज और कीवी का इस्तेमाल किया और फिर इसमें इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक भी पैदा कर लिया है,जिसे सुनकर सोशल मीडिया की जनता ने आखिर कह दिया भाई बहुत हार्ड। बाकी एक बार आप भी जरूर सुन लें इस बंदे को। जिसके बाद सब शायद यही कहेंगे इस डीजे वाले को अच्छे माहौल के लिए अब केवल तरबूज और कीवी की ही जरूरत है। 
ये तो तरबूज भी बजाता है
इस वीडियो को @RexChapman ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है ये तो तरबूज बजा रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बंदे ने तरबूज के लंबे टुकड़े और कीवी को आधे हिस्सों में बांटकर एक टेबल पर रखा हुआ है। इतना ही नहीं उनमें से सभी तारें बोर्ड से लगी हुई हैं जिन्हें ये शख्स प्ले कर रहा है और एक फेर को तो ऐसा लग रहा है जैसे कोई पियानो बजा रहा हो,मगर कुछ भी कहो इस शख्स ने जो म्यूजिक बजाया वो वाकई बहुत जबरदस्त है। 
यूजर्स हुए इस शख्स के म्यूजिक के मुरीद

Desk Team