बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,922 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 1.42 लाख के पार

Summary :

स्वास्थ विभाग ने मंगलवार को दो सितंबर की जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण के 1922 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। बिहार में आज भी सबसे अधिक 255 संक्रमण के मामले पटना जिला में मिले हैं। इसके अलावा अररिया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में सौ से अधिक कोविड-19 के नए मामलों की पुष्टि हुई है।

बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है, संक्रमितों का आंकड़ा दिन पर दिन लगातार तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,922 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 42 हजार 156 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ विभाग ने मंगलवार को दो सितंबर की जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण के 1922 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। बिहार में आज भी सबसे अधिक 255 संक्रमण के मामले पटना जिला में मिले हैं। इसके अलावा अररिया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में सौ से अधिक कोविड-19 के नए मामलों की पुष्टि हुई है। अररिया और मधुबनी में 12।121, मुजफ्फरपुर में 113 और भागलपुर में 103 नए संक्रमित मिले हैं।
रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी चंपारण में 81,औरंगाबाद में 69, पूर्णिया में 67, सुपौल और गया में 59-59, सासाराम में 58, मधेपुरा में 55, सारण में 54, किशनगंज में 50, सीतामढ़ में 48, कैमूर, कटिहार और समस्तीपुर में 46-46, पश्चिम चंपारण में 41, गोपालगंज में 37, दरभंगा में 36, रोहतास में 33, बांका में 30, सीवान में 29, जहानाबाद में 28, जमुई और बेगूसराय 26-26, नालंदा में 25, बक्सर में 22, खगड़यि में 21, नवादा में 18, लखीसराय और शिवहर में 16-16, भोजपुर में 14, वैशाली में 13, अरवल में 12, शेखपुरा और मुंगेर में 10-10 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। इसी तरह झारखंड के देवघर, जामताड़ और गढ़वा तथा पश्चिम बंगाल के कोलकाता के एक-एक व्यक्ति की पटना, झारखंड के गोड्डा के एक व्यक्ति की भागलपुर और मध्यप्रदेश के भिंड के एक व्यक्ति की सुपौल में सैंपल जांच के लिए ली गई। इन सब की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बता दें देशभर में कोरोना वायरस का कहर बरकरार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों का आंकड़ा 38,53,406 तक पहुंच गया है और 67,376 लोग की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 29,70,492 लोग ठीक हो चुके हैं।

Desk Team