सोशल मीडिया पर रील्स बनाना पड़ा भारी हो गई गिरफ्तारी

Summary :

लोग सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए कुछ भी अतरंग तरीका अपनाने से पीछे नहीं हट रहे। . पिछले दिनों सोशल मीडिया पर होली को लेकर कुछ रील्स वायरल हुईं। एक रील्स में मेट्रो में दो लड़कियां एक दूसरे को रंग लगा रही थीं। दूसरी वीडियो में स्कूटी पर सवार होकर ये लड़कियां, एक-दूसरे को अश्लील तरीके से रंग लगा रही थी। दोनों लड़कियों को रील्स बनाना भारी पड़ गया बता दें कि ये दोनों रील्स जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। लोगों में इन रील्स को लेकर भारी गुस्सा था। इन दोनों लड़कियों के ऊपर आरोप…

लोग सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए कुछ भी अतरंग तरीका अपनाने से पीछे नहीं हट रहे। . पिछले दिनों सोशल मीडिया पर होली को लेकर कुछ रील्स वायरल हुईं। एक रील्स में मेट्रो में दो लड़कियां एक दूसरे को रंग लगा रही थीं। दूसरी वीडियो में स्कूटी पर सवार होकर ये लड़कियां, एक-दूसरे को अश्लील तरीके से रंग लगा रही थी।

दोनों लड़कियों को रील्स बनाना भारी पड़ गया

बता दें कि ये दोनों रील्स जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। लोगों में इन रील्स को लेकर भारी गुस्सा था। इन दोनों लड़कियों के ऊपर आरोप लगा कि ये दोनों अश्लीलता फैला रही हैं और नियम कानूनों का रील्स के लिए सरेआम उल्लंधन कर रही हैं। बता दें कि अब इन दोनों लड़कियों को रील्स बनाना भारी पड़ गया है। भारी हंगामे के बाद नोएडा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इनके साथी यानी स्कूटी चालक युवक को भी गिरफ्तार किया है।

चलती स्कूटी पर लगा रही थी रंग

आपको बता दें कि ये दोनों लड़कियां, स्कूटी पर सवार होकर अश्लील हरकतें करते हुए रील्स बना रही थीं। ये दोनों एक दूसरे को रंग लगा रही थीं। स्कूटी एक युवक चला रहा था और ये दोनों पीछे बैठकर अश्लील तरीके से रंग लगा रही थीं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team