हर किसी की चाहत होती है कि वह धनवान बने और उसके सारे दुख दूर हो जाएं। इस उपाए को मंगलवार के दिन अपने घर में एक बार कर लें इससे आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। जीवन में धन, वैभव, मान-सम्मान मिलने के साथ हनुमान जी प्रसन्न होकर आपकी सारी समस्याओं को दूर कर देंगे।

हिंदू शास्त्र में बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति किसी भी देवी देवता के सिद्ध यंत्र को धारण करने से देवता अपने भक्तों से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। देवता के मंत्र जिस तरह से शक्तिशाली होते हैं उसी तरह से उनके यंत्र भी होते हैं। स्वयं देवता निवास उस सिद्ध यंत्र में होते हैं दरअसल वह तंत्र के अनुसार बनाए गए होते हैं।

हनुमान जी को पृथवी का साक्षात देवता माना गया है। अगर व्यक्ति हनुमान जी के बीच मंत्र की तरह हनुमान यंत्र को विधिवत पूर्वक धारण करता है तो उसके जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं और खुशियां आने लगती है।
श्री हनुमान यंत्र ऐसे करें सिद्ध

हनुमान यंत्र को अपने घर के पूजा स्थल पर मंगलवार को शुद्ध होकर पश्चिम दिशा की तरफ मुंह करके लाल रंग के आसन पर खुद बैठकर, एक लाल वस्त्र आसन सामने पूजा स्थल पर बिछाकर उस पर थोड़े से चावल रखकर फिर श्री हनुमान यंत्र तांबे या चांदी के स्थापित करें। उसके बाद गाय के घी से एक दीपक यंत्र के ठीक सामने जलाएं।
हनुमान यंत्र को करें इस मंत्र से सिद्ध
हनुमान जी की पूजा, आवाहन के बाद स्फटिक की माला से बजरंगबली के इस बीच मंत्र का जप 5 हजार बार करें। मंत्र-।।ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्।। गाय के घी की आहुति पांच सौ मंत्रों से हवन कुंड में मंत्र जप पूरा होने के बाद उसी मंत्र के उच्चारण से दें।

हनुमान यंत्र को हवन पूर्ण होने के बाद हवन के ऊपर से 21 बार घुमाकर पूजा स्थल पर रखें। पूजा के बाद हनुमान यंत्र पर हवन की थोड़ी सी भस्म लगाकर अपने पास जीवनभर उसे रखें। हनुमान जी ऐसा करने से आपसे प्रसन्न होंगे और आपके सारे बिगड़े काम पूरे हो जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



