हैंडबैग का दाम देख लोगों को लगा झटका, कहा-‘इतने में खरीद लेंगे घर’

Summary :

दुनिया में कई महंगे ब्रांड्स से हैं। इन ब्रांड्स के कपड़े, पर्स या कोई भी सामना लेना सभी के बजट में नहीं होता है। अब ऐसा ही एक ब्रांड के पर्स का प्राइस ऑनलाइन बताया गया, जिसे सुन लोगों के होश उड़ रहे हैं। देखा जाए तो जरूरत के सामानों को एक साथ रखने वाले हैंडबैग के दाम बाजार में 500 से शुरू होकर 10 हजार रुपये तक जाते हैं। हालांकि इन पर्स के दाम उनकी क्वालिटी पर निर्भर करते हैं। कई महिलाएं ऐसी हैं जिनके पास पर्सों के बहुत अच्छे कलेक्शन्स होते हैं, जिन्हें वह जगह के हिसाब से…

Hermès Kellymorphose bag

दुनिया में कई महंगे ब्रांड्स से हैं। इन ब्रांड्स के कपड़े, पर्स या कोई भी सामना लेना सभी के बजट में नहीं होता है। अब ऐसा ही एक ब्रांड के पर्स का प्राइस ऑनलाइन बताया गया, जिसे सुन लोगों के होश उड़ रहे हैं।

Hermès Kellymorphose bag

देखा जाए तो जरूरत के सामानों को एक साथ रखने वाले हैंडबैग के दाम बाजार में 500 से शुरू होकर 10 हजार रुपये तक जाते हैं। हालांकि इन पर्स के दाम उनकी क्वालिटी पर निर्भर करते हैं। कई महिलाएं ऐसी हैं जिनके पास पर्सों के बहुत अच्छे कलेक्शन्स होते हैं, जिन्हें वह जगह के हिसाब से कैरी करती हैं और उनकी अच्छी-खासी कीमत भी होती है।

Hermès Kellymorphose bag

वहीं, कई पर्स की कीमत इतनी होती है कि लोगों को उनका दाम सुन बड़ा झटका लग जाता है। ऐसे ही एक पर्स के बारे में हम आपको बताने वाले है जिसके दाम 20 या 50 हजार की नहीं बल्कि करोड़ों में है।

हर्मेस केलीमोर्फोस का बैग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @prestigpalace.ae ने एक पर्स का वीडियो साझा किया है। बता दें, ये बैग हर्मेस केलीमोर्फोस कंपनी का है। जिसका नाम प्रतिष्ठित ग्रेस केली के नाम पर रखा गया। ये बैग ना केवल ऐतिहासिक महत्व बल्कि ग्लैमर की आभा को भी अच्छे से दिखाता है, जो दिखने में काफी ज्यादा खूबसूरत है और यकिनन इसे देख किसी का भी दिल उस पर आ जाएं। अब जितना सुंदर ये पर्स है उतने ही अच्छे उसका प्राइस भी है। यह प्राइस इतना अच्छा की आप दिल्ली में कई घर खरीद लें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prestige Palace (@prestigepalace.ae)

बता दें ये वीडियो @prestigpalace.ae नामक अकाउंट ने शेयर किया है।

करोड़ों का बैग

बता दें, वीडियो में दिखाए गए केलीमोर्फोज बैग को चमड़े के ट्रेपोजॉइडल आर्किटेक्चर में तैयार किया गया है, जिसमें दो साइड पट्टियाँ, एक क्लैप, एक पैडलॉक और एक लॉक सिस्टम है। इस बैग की कीमत भारतीय मुद्रा के हिसाब से 14,71,88,495 रुपये है। अब इस वीडियो को देख लोग अपनी कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया देने से नहीं रुक रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इसे खरदीना पैसों की बर्बादी है’। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ‘ऐसा बैग मेरी बार्बी के पास है’।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid