यदि बात वेट लॉस के सबसे अच्छे प्रॉडक्ट की करी जाए तो इस लिस्ट में सबसे पहला नंबर दुनियाभर में ग्रीन टी का आता है। इतना ही नहीं ग्रीन टी अब दुनिया में पानी के बाद दूसरी सबसे ज्यादा पीने वाला पदार्थ उभर कर लोगों के सामने आ रहा है। बता दें कि ग्रीन टी अपने न्यूट्रिशनल और ऐंटिऑक्सिडेंट वैल्यू की वजह से न केवल वजन घटाकर आपका मोटापा कंट्रोल करती है बल्कि ये आपकी आंतों को भी हेल्दी रखने में आपकी पूरी सहायता करती है।

करे मेटाबॉलिज्म तेज
मेटाबॉलिज्म एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें हम जिस चीज का भी सेवन करते हैं उस चीज को एनर्जी में बदलने में हमारे शरीर की सहायता करता है। ग्रीन टी शरीर के मेटाबॉलिज्म प्रोसेस को तेज करके हमारे शरीर की बढ़ी हुई चर्बी को घटाने में हमारी सहायता करती है।

लेकिन ध्यान केवल ग्रीन टी पीने से ही कुछ फायदा नहीं होगा। जी हां क्योंकि इसके साथ ही आपको नियमित रूप से एक्सर्साइज,हेल्दी डायट और फिर आप ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो आपको वजट घटाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

दिन में केवल 2 बार ग्रीन टी
किसी भी चीज का सेवन एक लिमिट में ही अच्छा लगता है क्योंकि किसी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन कर लेने से वह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। कुछ ऐसा ही ग्रीन टी के साथ भी है। एक स्टडी में इस बात का खुलासा किया गया कि वजन कम करने के लिए हर दिन 2 कप ग्रीन टी का सेवन बहुत है और इससे ज्यादा ग्रीन टी का सेवन आपकी बॉडी के लिए नुकसानदायक सिद्घ होगा।

खाने के बाद करें ग्रीन टी का सेवन
क्या आप जानते हैं कि आखिर ग्रीन टी कब पीनी चाहिए। तो इसका जवाब ये है कि यदि आप वेट लॉस के लिए ग्रीन टी पीना चाहते हैं और आपको बेहतर रिजल्ट्स भी चाहिए तो इसके लिए आप खाने के तुरंत बाद ही ग्रीन टी का सेवन करें। इसके अलावा आप सुबह-शाम भी ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।

ग्रीन टी बनाने का सही तरीका
ग्रीन टी का टेस्ट अच्छा हो और इसके फायदे भी भरपूर मात्रा में मिल सके इसलिए लिए आप इसे सही तरीके से बनाएं। ध्यान रहे आप पानी को हद से ज्यादा गर्म भी न करें। वर्ना ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स क्षतिग्रस्त हो जाएंगे।

अगर आप ग्रीन टी का अच्छा रिजल्ट पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप पानी को उबालें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद इस पानी में ग्रीन टी के पत्तों को डाले और 1 मिनट के लिए सेटल डाउन होने दें इसके बाद आप इसे छानकर पी लें।


Download Android App
Download iOS App



