भगवान गणेश जी की पूजा का विधान हिन्दू धर्म में है। कोई भी शुभ काम गणेश जी की पूजा के बिना शुरु नहीं किया जाता है। धार्मिक शास्त्रों में गणेश जी की पूजा का दिन बुधवार बताया गया है। मान्यता है कि गणेश जी की विशेष पूजा बुधवार के दिन करने से व्यक्ति की मनचाही मुरादें पूरी होती हैं।
गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए हर भक्त कुछ भी करता है ताकि उनकी कृपा उनपर बनी रहे। गणपति बप्पा को प्रसन्न करने का आज हम आपको एक सरल से उपाए बताते हैं।

विघ्नहर्ता गणेश जी को मोदक बहुत पसंद है। बप्पा को खुश करने का सबसे आसान तरीका है कि आप मोदक का प्रसाद उन्हें भोग में चढ़ा दें।

शास्त्रों में मोदक का अर्थ आनंद बताया गया है। इसके अलावा ज्ञान का भी प्रतीक मोदक को माना गया है। देवता गणपति महाराज को ज्ञान का प्रतीक होने की वजह से ही मोदक बहुत पसंद है।

अगर आप से मोदक नहीं बनते या फिर बाहर मिलने में मुश्किल आती है तो आप मीठे लड्डू भी गणेश जी को भोग में चढ़ा सकते हैं। बुधवार के दिन गणपति को प्रसन्न करने के लिए आप मोदक और लड्डुओं का भोग चढ़ा सकते हैं।

भारतीय पौराणिक कथा और कहानियों में मोदक और लड्डूओं के प्रति गणपति बप्पा के प्रेम के कई किस्से बताए गए हैं। जो पौराणिक कहानियां गणपति जी पर प्रचलित हैं उनमें उनके मोदक के प्रति प्रेम साफ दिखाई देता है। विघ्नहर्ता गणपति को जो भी भोग में मोदक चढ़ाता है वह उसे प्रसन्न होकर उसकी मनचाही मनोकामना पूर्ण कर देते हैं।


Download Android App
Download iOS App




