प्रकृति का नियम है जिसने जन्म लिया है उसकी एक न एक दिन मृत्यु भी होनी है। लेकिन जैसे ही व्यक्ति की मृत्यु होती है तो लोगों को उस शख्स से डर लगना शुरु हाे जाता है। कई लोग कहते हैं कि अगर शव यात्रा घर से बाहर जाते समय दिखाई दे जाए तो यह अपशगुन होता है। हिंदू शास्त्र में तो इसे शुभ माना गया है। कहते हैं कि परमात्मा का यह आशीर्वाद होता है। अगर आपको भी शव यात्रा रास्ते में दिख जाए तो यक कुछ खास उपाए जरूर कर लेना।

1. अगर आपको रास्ते में शवयात्रा दिखाई दे तो श्रीराम का नाम बोल लें। कहा जाता है कि मरने वाले की आत्मा को इससे शांति मिलती है साथ ही पुण्य की प्राप्ति आपको होगी।
2. जिस जगह पर आपको शव यात्रा दिखाई दे वहां पर आप दो मिनट का मौन खड़े होकर रखें। इसके साथ ही मृतक के मोक्ष की प्राप्ति ईश्वर से करें। इससे आप पर ईश्वर की कृपा बन जाएगी।

3. आत्मा मृत्यु के बाद परमात्मा में लीन हो जाती है। इसलिए कहते हैं कि पुष्प शव यात्रा देखने पर जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से सम्मान आप ईश्वर को देते हैं।
4. शव यात्रा अगर आपके पास से जा रही हो तो उन्हें निकलने के लिए पहले आप रास्ता दें। इससे आपके जीवन में जितनी भी मुश्किलें आएंगी वह दूर हो जाएंगी।

5. अगर आपको रास्ते में किसी अंजान इंसान की शव यात्रा दिखाई दे तो एक रूपए का सिक्का या फिर अपने सामथ्र के अनुसार सिक्के अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपके जीवन में धन संबंधित परेशानियां दूर हो जाएंगी।
6. मान्यता है कि मखाने प्रभुु हरि को पसंद है इसलिए जब भी शव यात्रा दिखाई दे तो मखाने उस पर जरूर लूटा दें। ऐसा करने से आत्मा तृत्प हो जाती है।

7. अगर आपके जानने वाले की शव यात्रा निकलती है तो उस यात्रा में शामिल हों। ऐसा करने से आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
8. शिवजी का ध्यान शव यात्रा देखने पर करें। भोलेनाथ को परम ब्रम्ह कहते हैं। ऐसा करने से किस्मत आपकी चमक जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



