तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजीत बिस्वास की हत्या के मामलें में बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने (भारतीय जनता पार्टी) भाजपा नेता मुकुल रॉय से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने कहा कि रॉय सुबह करीब साढ़े दस बजे भवानी भवन स्थित सीआईडी के मुख्यालय पहुंचे।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीआईडी के हत्या मामलों से जुड़े विभाग के एक अधिकारी जांच का नेतृत्व कर रहे है। उन्होंने कहा कि रॉय से बिस्वास के साथ उनके संबंधों और अन्य पहलुओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।
लखनऊ में होर्डिंग को लेकर SC ने कहा-UP सरकार द्वारा की गई कार्रवाई कानूनन सही नहीं
अधिकारी ने कहा कि सीआईडी ने इससे पहले रॉय को तलब किया था, लेकिन वह दिल्ली में आपात बैठक का हवाला देकर पेश नहीं हुए थे। बिस्वास की फरवरी 2019 में नादिया जिले में सरस्वती पूजा पंडाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में दायर प्राथमिकी में रॉय और भाजपा के जिला अध्यक्ष जगन्नाथ समेत विभिन्न नेताओं को नामजद किया गया था। मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई जो सरकार से दो बार पूछताछ कर चुकी है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने रॉय को गिरफ्तारी से संरक्षण दे रखा है।


Download Android App
Download iOS App



