हल्द्वानी : सीएम बनने के बाद पहले बार डीडीहाट पहुंचे मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। गुरुवार को सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के यहां आईटीबीपी के हेलीपैड पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद वे जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमन्त्री ने विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकापर्ण किया।
मुख्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत किसानों को ऋण वितरित किया। कार्यक्रम में विधायक विशन सिंह चुफाल ने क्षेत्र की कई समस्याएं सीएम के सामने रखी। इस दौरान उच्च शिक्षा राज्यमंत्रीधन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर गंभीर है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



