रुद्रप्रयाग : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर खांकरा में सिंचाई विभाग द्वारा तीन करोड़ रुपये की लागत से बनी झील मौत दे रही है। यहां गुरुवार को झील में डूबने से एक युवक की जान चली गयी। नहाते वक्त यह हादसा हुआ। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। इधर, पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को दोपहर में जवाड़ी निवासी 18 वर्षीय अभिषेक पुत्र विजय सिंह कप्रवान खांकरा झील में नहाने गया था।
इस बीच उसका पैर फिसला और वह झील में डूबने लगा। डूबने से उसकी मौत हो गयी। बताया गया कि वह खांकरा में अपने चाचा के घर आया था। घटना की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक के एस बिष्ट मय फोर्स मौके पर पहुंचे। जबकि आपदा प्रबंधन और फायर की टीम भी मौके पर पहुंची। युवक को झील से निकालने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि युवक तैर नहीं सका और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। जानलेवा साबित हो रही तीन करोड़ में बनी झील।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



