हरिद्वार : नारी निकेतन देहरादून में खाना बनाने वाला कुक अंतर्राज्यीय वाहन चोर निकला। ज्वालापुर पुलिस ने कुक समेत गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से चुराई गई चार बुलेट व तीन बाइकें बरामद हुई हैं। गिरोह का सरगना फिलहाल ग्रेटर नोएडा की कासना जेल में बंद है। पुलिस उसे बी वारंट पर हरिद्वार लाने की तैयारी में जुट गई है। जबकि फरार चौथे साथी की तलाश में दबिश डाली जा रही है।
एएसपी व सीओ सदर रचिता जुयाल ने गुरुवार को गिरोह के कारनामों का पर्दाफाश किया। गौरतलब है कि हरिद्वार में वाहन की चोरी की घटनाएं पिछले कुछ माह से बढ़ गई थीं। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने अधीनस्थों को खुलासे के निर्देश दिए थे। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने हरिलोक तिराहे के पास घेराबंदी कर बाइक सवार दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।
– संजय चौहान


Download Android App
Download iOS App



