देहरादून : उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग तथा राज्य सरकार के टकराव प्रकरण पर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है चाहे राजधानी गैरसैंण बनाने का मामला हो, स्थानीय निकाय के सीमा विस्तार का मामला हो, रोजगार के साधन उपलब्ध कराने का मामला हो, कर्मचारियों को नियमितीकरण कराने का मामला हो, किसानों के कर्ज को माफ करने मामला हो, चाहे राज्य के विकास करने का मामला हो।
राज्य सरकार द्वारा केवल विकास के नाम पर शराब की दुकानें खोलने पर जोर दिया गया है। यहां तक की मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी, स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा को बढ़ाने बजाएं सरकार उनका नियमित रूप से संचालन नहीं कर पाई है। यह सरकार की विफलता का नतीजा है। सबसे बड़ा मजाक राज्य सरकार द्वारा यह किया गया है कि राज्य गठन के बाद 17- 18 वर्षों में अभी तक लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत होने वाले चुनाव का संचालन सरकारों द्वारा समय पर किया जाता रहा है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



