75 का दूल्हा और 35 की दुल्हन, सुहागरात में हुआ कुछ ऐसा, घरवालों की निकल गई चीखें

Summary :

Jaunpur Viral News: भारत में हर दिन कोई न कोई अजीबो-गरीब शादी सुर्खियों में आती है। अब यूपी के जौनपुर की शादी चर्चा में है। यह बादशाहपुर थाना क्षेत्र में रहने एक जोड़े के साथ कुछ ऐसा हुआ कि जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, 75 वर्षीय संगरू राम और 35 साल की मनभावती ने सोमवार को शादी की। यह शादी अपने आप में अनोखी है, लेकिन शादी के अगले ही दिन इतनी बड़ी दुखद घटना हो गई कि पत्नी मनाभावती, उसका परिवार और पूरा गांव सदमे में आ गया। Jaunpur Viral News:  40 साल छोटी दुल्हन से…

Jaunpur Viral News: भारत में हर दिन कोई न कोई अजीबो-गरीब शादी सुर्खियों में आती है। अब यूपी के जौनपुर की शादी चर्चा में है। यह बादशाहपुर थाना क्षेत्र में रहने एक जोड़े के साथ कुछ ऐसा हुआ कि जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, 75 वर्षीय संगरू राम और 35 साल की मनभावती ने सोमवार को शादी की। यह शादी अपने आप में अनोखी है, लेकिन शादी के अगले ही दिन इतनी बड़ी दुखद घटना हो गई कि पत्नी मनाभावती, उसका परिवार और पूरा गांव सदमे में आ गया।

Jaunpur Viral News
Jaunpur Viral News

Jaunpur Viral News:  40 साल छोटी दुल्हन से की शादी

संगरू राम की पहली पत्नी की मौत पिछले साल ही हुई थी, जिसके बाद वे जीवन में अकेले पड़ गए। कुछ दिनों बाद उन्होंने दूसरी शादी करने की इच्छा जताई। गांव के लोगों ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की। आखिरकार उन्होंने जलालपुर की रहने वाली 35 वर्षीय मनभावती से शादी कर ली। यह मनभावती की भी दूसरी शादी थी। मनभावती की पहली शादी से दो बेटियां और एक बेटा है। मनभावती की माने तो संगरू ने उससे कहा था कि, तुम मेरा घर संभाल लेना,मैं तुम्हारे बच्चों की जिम्मेदारी उठाउंगा।

Jaunpur Groom Death:  सुहागरात बनी आखिरी रात

मनभावती ने बताया कि शादी के देर रात तक हम दोनों बात करते रहें। सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सबसे हैरानी वाली बात है कि संगरू राम ने अपना जीवन की नई शुरूआत की थी, लेकिन शादी के अगले दिन ही उसने इस दुनिया को छोड़ दिया। सबसे बड़ी चोट मनभावती को पहुंची, क्योंकि जिस सहारे के लिए वो समाज से लड़ी, उसने ही उसे छोड़ दिया। अब इस घटना से गांव में सनसनी मच गई है।

Jaunpur Groom Death
Jaunpur Groom Death

Viral Bride Groom News

इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। संगरू राम के भतीजों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए अंतिम संस्कार रोक दिया है, जिसके बाद यह बड़ा सवाल है कि यह मौत आकस्मिक है या कुछ और। फिलहाल, इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

ये भी पढ़ें:- Noida Gym Fight Viral Video: जिम में एक्सरसाइज करने को लेकर छिड़ा महायुद्ध, एक दूसरे के बाल नोचती नज़र आई दो महिलाएं

Neha Singh