एक पत्नी के होते हुए भला कोई इंसान दो-दो शादियों के बारे में सोच भी कैसे सकता है। क्योंकि एक पत्नी को संभालना ही बहुत बड़ा काम है। मगर हाल ही में कराची से ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। जी हां क्योंकि ये जनाब पहले ही दो शादी कर चुके हैं जिसके बाद अब इन्होंने तीसरा निकाह करने का मन बना लिया है और घोड़ी पर चढ़कर ये दूल्हा अपनी दुल्हन लेने जा रहा था कि इसी बीच इसकी भनक उसकी पहली बीवी को लग गई। तो बस फिर क्या था इसके बाद बीवी ने शादी में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा।

महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे धोखा दिया है। अब वो दूसरी एक और अन्य लड़की की जिंदगी के साथ खेलने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अब वो ऐसा नहीं होने देगी। इसलिए वो महिला शादी समारोह में ये निकाह रोकने के लिए पहुंची। महिला ने शादी में जाकर तोडफ़ोड़ करनी शुरू कर दी साथ ही अपने शौहर की खूब पिटाई भी करी।

ये मामला पाकिस्तान कराची के उत्तरी निजामाबाद इलाके का बताया जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला के पिटाई करने के बाद दूल्हा घायल हो गया। उसे तभी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। शख्स का आरोप है कि उसकी पतनी उसके साथ बुरा बर्ताव करती है इसके लिए वो पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रावाई भी कराएंगे।
वहीं पहली बीवी ने यह भी बताया कि उसके पति ने साल 2018 में छिपकर दूसरी शादी भी करी है और अब वो तीसरी शादी करने में था,लेकिन वो यह शादी कर नहीं पाया और रंगे हाथ पकड़ा गया।


Download Android App
Download iOS App



