Met Gala 2026 में Katy Perry ने खुद को लगाई आग? क्या है Social Media पर Viral हो रहे इस वीडियो का सच

Summary :

Katy Perry Sets Herself on Fire: आजकल पूरे देश भर में लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। हर दिन इस पर कोई न कोई ऐसी वीडियो वायरल होती रहती है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक के पास स्मार्ट फ़ोन है. अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, तो आपने भी ऐसे तमाम वायरल वीडियो देखे होंगे। जिसमें लोग अजीबोगरीब हरकत करते दिख जाते हैं। अगर बात करें अभी के वीडियो कि तो इंटरनेट पर ये खबर आग की तरह फैल रही है कि अभिनेत्री और सिंगर केटी पेरी ने मेट…

Katy Perry Sets Herself on Fire: आजकल पूरे देश भर में लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। हर दिन इस पर कोई न कोई ऐसी वीडियो वायरल होती रहती है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक के पास स्मार्ट फ़ोन है. अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, तो आपने भी ऐसे तमाम वायरल वीडियो देखे होंगे।

जिसमें लोग अजीबोगरीब हरकत करते दिख जाते हैं। अगर बात करें अभी के वीडियो कि तो इंटरनेट पर ये खबर आग की तरह फैल रही है कि अभिनेत्री और सिंगर केटी पेरी ने मेट गाला 2026 में अपनी शानदार ड्रेस के लिए खुद को ही आग लगा ली। लेकिन कुछ खबरों की मानें, तो ये सब सच नहीं है। कहा जा रहा है कि ये सब सिर्फ उन्होंने एक स्टंट को करने के लिए किया था। आइए जानते हैं, आखिर पूरा मामला क्या है।

Met Gala 2026: यहां देखें वीडियो…

Katy Perry Sets Herself on Fire: स्टंट के लिए लगाई आग

Fact Check Viral Video
Fact Check Viral Video (Source: social media)

अब जो ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, इसे अब तक न जानें कितने लोगों ने देख लिया है। लेकिन कुछ खबरों के मुताबिक, सिंगर ने खुद को आग लगाई फिर खुद का ही वीडियो बनवाया। आपको बता दें कि अमेरिका की मशहूर सिंगर ‘कैटी पेरी एक सिंगर हैं, जो सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग भी करती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसमें वो अपने शरीर पर आग लगवाती नजर आ रही है। इसे देखकर लोगों के तो होश ही उड़ गए। कुछ लोगों का कहना है कि ये आग सिर्फ उन्होंने एक स्टंट के लिए लगाई थी। लेकिन जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इसे लोग सच मान बैठे।

Katy Perry Met Gala 2026: कैटी पेरी का ‘वॉच इट बर्न’ वीडियो शूट

Katy Perry Met Gala 2026
Katy Perry Met Gala 2026 (Source: social media)

जब लोग वीडियो की जड़ तक गए तो उन्हें इसकी सच्चाई का पता लगा कि ये सारी खबरें झूठी हैं। दरअसल, कैटी ने इस साल मेट गाला के लिए बिल्कुल अलग ड्रेस पहनी थी। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा यह मेट गाला का वीडियो नहीं था। यह मार्च में कैटी पेरी के ‘वॉच इट बर्न’ वीडियो शूट के समय किया गया एक अग्नि स्टंट था। उन्होंने इसमें आग से बचने वाला सूट पहना था और उनके साथ एक सुरक्षा दल भी था।

मेट गाला में उन्होंने सफेद ड्रेस के साथ धातु का मास्क भी पहना था। अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं, तो इसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PopDrug के नाम से पोस्ट किया गया है।

Also Read: हरिद्वार में आस्था से खिलवाड़! खुद को मंत्रालय का कर्मचारी बताकर श्रद्धानंद घाट पर महिला ने कुत्ते को नहलाया, वीडियो वायरल होते छिड़ी बहस

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।