“हिमाकत बर्दाशत नहीं की जाएगी”…UAE में ईरानी हमला, 3 भारतीय घायल, PM मोदी ने ईरान को चेताया

Summary :

PM Modi Statement on Iran Attack: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर बातचीत जारी है और इसी बीच हमले भी नहीं हुए थे लेकिन अब ईरान ने सीजफायर के बाद पहला हमला कर दिया है और UAE पर ताबड़तोड़ ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर दिया है जिसमें 3 भारतीय भी घायल हो गए है। इस घटना के बाद अब PM मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ भारत के गहरे संबंधों का समर्थन करते हुए फुजैराह में नागरिक बुनियादी ढांचे पर हुए हमले में तीन भारतीय नागरिकों के घायल होने के बाद खाड़ी राष्ट्र के प्रति अटूट…

PM Modi Statement on Iran Attack: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर बातचीत जारी है और इसी बीच हमले भी नहीं हुए थे लेकिन अब ईरान ने सीजफायर के बाद पहला हमला कर दिया है और UAE पर ताबड़तोड़ ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर दिया है जिसमें 3 भारतीय भी घायल हो गए है। इस घटना के बाद अब PM मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ भारत के गहरे संबंधों का समर्थन करते हुए फुजैराह में नागरिक बुनियादी ढांचे पर हुए हमले में तीन भारतीय नागरिकों के घायल होने के बाद खाड़ी राष्ट्र के प्रति अटूट समर्थन व्यक्त किया है।

PM मोदी ने चिंता व्यक्त की

ये हमले संयुक्त अरब अमीरात के पूर्वी तट पर स्थित एक महत्वपूर्ण वैश्विक समुद्री मार्ग फुजैराह को निशाना बनाकर किए गए है जो होर्मुज से तेल निर्यात के लिए एक प्राथमिक बाईपास के रूप में कार्य करता है। इस दौरान PM मोदी ने इस बढ़ते तनाव पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। साथ ही कहा कि नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना गलत है।

UAE के साथ समर्थन

PM मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों की गहराई पर जोर देते हुए कहा कि भारत संयुक्त अरब अमीरात के साथ मजबूती के साथ खड़ा है और कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान की वकालत करता रहेगा। साथ ही बताया कि होर्मुज से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करना क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

रणधीर जायसवाल ने निंदा की

PM मोदी से पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने फुजैराह पर हुए हमले पर एक आधिकारिक बयान में क्षेत्रीय स्थिति में हो रहे तनाव पर भारत के रुख पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना बंद होना चाहिए और दोहराया कि भारत पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति के लिए खड़ा है। साथ ही बताया कि भारत इस क्षेत्र में चल रहे मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में किए जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है।

ALSO READ: मिडिल ईस्ट में शुरू हो गई जंग, ईरान ने UAE पर दागी क्रूज मिसाइलें और ड्रोन, 3 भारतीय घायल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।