वास्तुशास्त्र में फेंगशुई का सबसे ज्यादा महत्व होता है। इससे जुड़ी चीजों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है इसके साथ ही धन की बढ़ोत्तरी भी होती है। तो आइए जानते हैं फेंगशुई से जुड़ी उन चीजों के बारे में जिसे घर पर रखना शुभ माना जाता है।
.jpg)
1.पिरामिड
वास्तुशास्त्र में घर में पिरामिड रखने से किसी भी दिशा में वास्तुदोष होने पर घर दोष मुक्त हो जाता है साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। यह घर में रहने वालों की सेहत से लेकर धन और उन्नति में भी मदद करता है।
.jpg)
2.लक्ष्मी जी श्रीयंत्र
घर के वास्तु में मां लक्ष्मी की पूजा से जुड़े श्रीयंत्र का खास महत्व होता है। वास्तु विज्ञान के मुताबिक घर में इस यंत्र के रहने से मां लक्ष्मी की कृपा अवश्य मिलती है। ध्यान रखें अगर यंत्र स्फटिक को होगा तो लाभ और ज्यादा बढ़ेगा।

3.कछुआ
फेंगशुई में यह बताया गया है कि कछुआ वास्तु दोष करने में सबसे ज्यादा कारगर होता है। मान्यता यह भी है मुंह में सिक्का पकड़े हुए कछुआ घर में होने पर पैसों की तंगी नहीं होती।
.jpg)
4.चाइनीज सिक्कें
चाइनीज सिक्कों को फेंगशुई में बहुत लकी माना जाता है। कहा जाता है इन्हें घर के मुख्य दरवाजे पर लटका देने से घर में नकारात्मक ऊर्जा कभी नहीं आती इसके साथ ही धन एंव सुख समृद्घि में वृद्घि होती है।
.jpg)
आप चाहें तो पुराने तांबे के सिक्कों को लाल धागे में लपेटकर दरवाजे पर लगा सकते हैं। ऐसा करना भी लाभप्रद माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



