आज कल के समय में हर कोई व्यक्ति जवां दिखना चाहता है,लेकिन बढ़ती उम्र के प्रभाव उनके सभी अरमानों पर पानी फेर देता है। यदि आप इन सभी चीजों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको किसी महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है बल्कि इसके बजाय आप रोजाना एक कीवी खाएं। कीवी एक ऐसा फल है जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स पाए जाते हैं जो हमारी त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक होता है।

कीवी से होने वाले बेमिसाल फायदे…
1.कीवी में प्रचुर मात्रा में विटामिन-ई पाया जाता है। ये हमारी त्वचा को रिपेयर करने में हमारी सहायता करता है। इससे मृत कोशिकाएं तुरंत खत्म हो जाती है। इसलिए रोज दिन में दो कीवी खांए।

2.कीवी में डाइटरी फाइबर पाया जाता है। कीवी शरीर को पोषण देता है। इससे स्किन चमकदार बनती है।

3.कीवी में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। ये कील-मुंहासों और अन्य त्वचा संबंधी दूसरी बीमारियों का खत्मा करने में मदद करता है।

4.त्वचा में पाए जाने वाली गंदगी को बाहर निकालने में कीवी खाना अच्छा होता है। ये बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर निकल देता है जिससे स्किन हेल्दी रहती है।

5.कीवी में एंटी एजिंग गुण भी मौजूद होते हैं। ये डेड स्किन और झुर्रियों को हटाने में आपकी सहायता करता है।

6.यदि आपका चेहरा बेजान सा दिखाई देता है तो ऐसे में कीवी काटकर इससे चेहरे की मसाज करें। ऐसा करीब 10 मिनट तक करें इससे स्किन एकदम रिफ्रेश हो जाएगी।

7.कीवी में पानी की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसका सेवन करने से स्किन का पीएच लेवल बैलेंस में रहता है। साथ ही ऐसे में चेहरे पर दरारें नहीं पड़ती हैं।


Download Android App
Download iOS App



