हर पूजा-पाठ में कपूर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन शायद आपको नहीं पता कि कपूर पूजा में जितना जरूरी होता है वह आपकी खूबसूरती बढ़ाने में भी बहुत लाभकारी होता है।

कपूर बालों के झड़ने की परेशानी के साथ-साथ पिंपल को भी जड़ से खत्म करने में मददगार साबित होता है। हम आपको कपूर के बेमिसाल फायदों के बारे में बताएंगे जिनसे आप भी बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह खूबसूरत दिखने लगेंगी।

1. एंटी-इंफ्लेमेंटरी तत्व कपूर में मौजूद होते हैं जो आपके चेहरे से पिंपल की परेशानी को सही करतेे हैं। इसके साथ ही चेहरे पर जलन और सूजन से भी कपूर राहत देता है। आपके चेहरे के प्रभावित जगह पर कपूर को गुलाबजल के साथ मिलाकर लगाने से आपके चेहरे से रैशेज की परेशानी खत्म हो जाती है।

2. कई लोगों को फटी एड़ियों की समस्या होती है। कपूर और बादम का तेल रात को सोने से पहले अपनी फटी हुई एड़ियों पर लगा लें। उसके बाद सुबह उठकर अपने पैरों को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके पैरों में आराम मिलेगा।

3. कपूर बाल झड़ने की परेशानी में भी बहुत मददगार साबित होता है। बालों में कपूर लगाने से मजबूती आती है साथ ही झड़ने की परेशानी से भी राहत दिलाता है। कपूर बालों में लगाने से चमक वापस आती है। नारियल तेल में कपूर मिलाकर सिर पर हफ्ते में दो बार लगाने से चमकीले और घने हाेते हैं।

4. बेजान बालों की चमक वापस लाने में कपूर बहुत सहायक होता है। बालों में हर रोज रात को सोने से पहले कपूर को कच्चे दूध के साथ मिलाकर लगाने से चमक वापस आती है।

5. कपूर डैंड्रफ की समस्या से भी निजात दिलाता है। गुनगुने नारियल तेल में कपूर मिला लें और उससे सोने से पहले सिर पर मालिश कर लें। ऐसा करने से आपके सिर से डैंड्रफ कम हो जाएगा। इसे हफ्ते में दो बार जरूर लगाएं।



Download Android App
Download iOS App



