बीते कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर रानू मंडल लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई है। क्योंकि उनमें टैलेंट की जरा भी कमी नहीं है। अब इस बीच हाल ही में एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल ये बंदा कैब ड्राइवर है और ऐसा गाना गा रहा है कि आप खुद कहीं जरूर खो जाओगे।
यहां देखिए वीडियो
इस वीडियो को Brinda Dasgupta ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। इतना ही नहीं उन्होंने वीडियो के साथ ये भी बताया है कि कोलकाता की आर्ट गैलरी से कैब बुक करी थी और जब उन्होंने ड्राइवर से बात करनी शुरू करी,तब उन्हें मालूम हुआ कि ये बंदा गाना गाता है। फिर ड्राइवर ने बेहद खास अंदाज में गाना भी सुनाया।
संगीत में रूचि
कैब ड्राइवर ने बताया कि उसको गाना गाने में काफी ज्यादा रूचि है। इस शख्स का नाम आर्यन सोनी है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब कई सारे लोगों ने शेयर भी किया है। इतना ही नहीं लोग कमेंट कर आर्यन के संगीत की समझ को लेकर तारीफ भी कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



