Coronavirus का इलाज कर रहे ईरानी डॉक्टर्स ने ‘मीका के गाने’ पर किया शानदार डांस, वीडियो वायरल

Summary :

कोरोना वासरस चीन के वुहान शहर से निकला है जो अब दनिया के कई देशों में फैल गया है। यह संक्रमण तेजी से चीन के बाद इटली और ईरान के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। कोरोना वायरस

कोरोना वासरस चीन के वुहान शहर से निकला है जो अब दनिया के कई देशों में फैल गया है। यह संक्रमण तेजी से चीन के बाद इटली और ईरान के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। कोरोना वायरस से प्रभावित चीन के बाद अब ईरान बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। कोरोना वायरस से अब तक 107 लोगों की मौत ईरान से हो गई है। 
कोराेना वायरसल के शिकार ईरान के आम लोगों के साथ-साथ कई सांसद भी हो गए हैं। डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ ईरान में मरीजों का मनोबल ऊंजा करने के लिए हर तरह की कोशिशि कर रहा है। सोशल मीडिया पर वहां के अस्पतालों की वीडियो वायरल हाे रही हैं। इस वीडियो में डॉक्टर डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो तेजी से  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
सोशल मीडिया पर ईरान के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अपने ऊपर से काम का बोझ कम करने के लिए ईरानी के स्वास्‍थ्य कर्मचारी मास्क और खुद को ढककर डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स स्वास्‍थ्य कर्मचारी के इस कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं। 
सोशल मीडिया पर ऐसे ही वीडियो ईरानियन-अमेरिकन पत्रकार नेगार मोरदाजवी ने शेयर किए हैं। इन वीडियोज में अस्पताल का स्टाफ डांस करते दिख रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें डॉक्टर्स डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो में मीका सिंह का गाना हवा-हवा बज रहा है। डॉक्टर्स मीका के गाने पर ही डांस किया? अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो हुई है। इसके अलावा और भी वीडियो नेगार मोरदाजवी ने पोस्ट की हैं। 
यहां देखें वीडियोज-

Desk Team