Krishna Janmashtami Quotes: जन्माष्टमी के मौके पर अपनों को ये कोट्स भेजकर दें शुभकामनाएं

Summary :

Krishna Janmashtami Quotes: जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के 8वें श्री कृष्ण ने धरती पर मां देवकी की कोख से जन्म लिया था। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में इस दिन अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस दिन भक्तगण श्री कृष्ण की पूजा आराधन करते हैं और व्रत रखते हैं। यह व्रत सूर्योदय से लेकर रात के 12 बजे तक रखा जाता है, क्योंकि श्री कृष्ण का जन्म 12 बजे हुआ…

Krishna Janmashtami Quotes

Krishna Janmashtami Quotes: जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के 8वें श्री कृष्ण ने धरती पर मां देवकी की कोख से जन्म लिया था। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में इस दिन अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस दिन भक्तगण श्री कृष्ण की पूजा आराधन करते हैं और व्रत रखते हैं। यह व्रत सूर्योदय से लेकर रात के 12 बजे तक रखा जाता है, क्योंकि श्री कृष्ण का जन्म 12 बजे हुआ था।

इस दिन रात को 12 बजे के बाद लोग प्रसाद ग्रहण करके अपना व्रत खोलते हैं। जन्माष्टमी पर रात्रि पूजा का विशेष महत्व है, रात को लोग लड्डू गोपाल की पूजा-आरती करते हैं और धनिया पंजीरी, श्रीखंड, माखन मिश्री का भोग लगाया जाता है। जन्माष्टमी के खास मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और साथियों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं? तो चलिए आपको कुछ कोट्स बताते हैं:

जन्माष्टमी कोट्स का संदेश (Krishna Janmashtami Quotes):-

Krishna Janmashtami Quotes

1. छोड़ा सबका दामन हठयोग में तुम्हारे,
मेरी साँसे उखड़ रही वियोग में तुम्हारे,
लौट आओ मोहन किस बात पे अड़े हो,
मूर्ति बनकर बस मंदिर में क्यों खड़े हो।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं !

2. नन्द के घर आनंद भयो,
जय कन्हैया लाल की,
हाथी घोड़ा पालकी,
जय कन्हैया लाल की।

3. माखन चुराकर जिसने खाया,
बंसी बजाकर जिसने नचाया,
खुशी मनाओ उसके जन्मदिन की,
जिसने दुनिया को प्रेम का पाठ पढ़ाया।
शुभ जन्माष्टमी!

4. गोकुल में जिसने किया निवास,
जिसने गोपियों के संग रचाया रास,
देवकी-यशोदा जिनकी मैया,
ऐसे है हमारे कृष्ण कन्हैया!
कृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं!

5. पलकें झुकें और नमन हो जाए,
मस्तक झुके और वंदन हो जाए,
ऐसी नजर कहां से लाऊं मेरे कन्हैया,
कि आप को याद करूं और आपके दर्शन हो जाए।
हैप्पी जन्माष्टमी!

6. कृष्ण जिनका नाम
गोकुल जिनका धाम,
ऐसे श्री कृष्ण भगवान को हम सब का प्रणाम,
हैप्पी जन्माष्टमी!

7. श्री कृष्ण के कदम आपके घर आएं,
आप खुशियों के दीप जलाएं,
परेशानी आपसे आंख चुराए !
शुभ जन्माष्टमी!

8.राधे जी का प्रेम, मुरली की मिठास,
माखन का स्वाद, गोपियों का रास,
इन्ही से मिलके बनता है
जन्माष्टमी का दिन खास।
कृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं!

9. नटखट कान्हा आये द्वार,
लेकर अपनी बांसुरी साथ
मोर मुकुट सर पर सोहे
और आंखों में काजल की धार
मुबारक हो आप सबको जन्माष्टमी का शुभ त्योहार!

10. कृष्णा तेरी गलियों का जो आनंद है
वो दुनिया के किसी कोने में नहीं
जो मजा तेरी वृंदावन की रज में है
मैंने पाया किसी बिछौने में नहीं !
हैप्पी जन्माष्टमी!

डिजिटल युग में कोट्स का महत्व

Krishna Janmashtami Quotes

आज के डिजिटल युग में, लोग चाहे कोई भी त्योहार हो उसकी शुभकामनाएं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोट्स, संदेश और स्टेटस साझा करके देते हैं। एक प्रेरणादायक कोट और संदेश न सिर्फ त्योहार की भावना व्यक्त करता है बल्कि इसे पढ़ने वाले के मन में भी भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

यह भी पढ़ें: Krishna Janmashtami 2025: जानें श्री कृष्ण के 108 नाम, इन्हें जपने से दूर होंगे सारे कष्ट

श्री कृष्ण के प्रत्येक नाम उनके किसी न किसी रूप और लीलाओं का प्रतिक है। अगर आप जन्माष्टमी पर व्रत रखते हैं तो इन 108 नामों का जाप जरूर करें। इन नामों को जपने से मन को शांति मिलेगी, आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होगी, कष्ट दूर होंगे और सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। हिन्दू शास्त्रों में 108 संख्या को पवित्र माना जाता है, इसके पीछे सिर्फ आध्यात्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक कारन भी हैं-

1. 108 उपनिषद हैं, जो वेदों का सार हैं।
2. योग में 108 ऊर्जा बिंदु बताए गए हैं।
3. सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी, सूर्य के व्यास का लगभग 108 गुना है।
4. जापमाला में भी 108 मोती होते हैं, जिनसे मंत्र या नाम जप किया जाता है। आगे पढ़ें…

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।