पुलिसवाले को परेड के दौरान लंगूर ने मारी जोर से लात, IPS ने ट्वीट करके कहा-जब ठीक से न करो…

Summary :

सोशल मीडिया पर पुलिस ड्रिल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा है वह हैरान रह गया है। दरअसल इस वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस ड्रिल

सोशल मीडिया पर पुलिस ड्रिल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा है वह हैरान रह गया है। दरअसल इस वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस ड्रिल के दौरान एक लंगूर पहुंचता है और पुलिसवाले को जाेर से लात मार देता है। 
पुलिसवाले को इतनी जोर से लंगूर ने लात मारी की वहा अपना संतुलन ही खो बैठा। यह वीडियो लोगों को बहुत ही पसंद आ रहा है। ट्विटर पर आईपीएस पंकज नैन ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ उन्होंने कैप्‍शन में लिखा, ठीक इसी तरह आपका ड्रिल इंस्ट्रक्टर करना चाहता, जब आप अच्छे से ड्रिल न करें। आईपीएस पंकज नैन ने इस वीडियो को ट्विटर पर 31 जनवरी को पोस्ट किया है। 

इस वीडियो को 4 हजार से ज्यादा व्यूज अब तक मिल गए हैं। इस वीडियो को हजार से ज्यादा ही लाइक्स और 100 से ज्यादा रि-ट्वीट्स मिले हैं। यूजर्स इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है साथ में कहा है कि पुलिसवाला लाइन से बाहर था, वानर ने लात मारकर उसको लाइन के अंदर किया। 
देखें यूजर्स के रिएक्‍शन्स

1.

2.

3.

4.

5.

6.

Desk Team