ऑस्ट्रेलिया में आग की तबाही के बाद अब प्रकृति ने उस पर महरम लगाने की ली करवट,देखें तस्वीरें

Summary :

बीते कुछ महीनों में ऑस्ट्रेलिया ने प्रकृति के प्रकोप का ऐसा रूप देखा जिसे देख शायद किसी के भी पसीने छूट जाएं।

बीते कुछ महीनों में ऑस्ट्रेलिया ने प्रकृति के प्रकोप का ऐसा रूप देखा जिसे देख शायद किसी के भी पसीने छूट जाएं। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग,सूखा और बाढ़ के चलते हर किसी का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। वहीं इनमें से कुछ इलाकें ऐसे भी थे जिन पर आग से काबू पा लिया गया है,मगर कई इलाकें ऐसे भी हैं जहां पर आग अपना कहर बरपा रही है। ये आग इतनी ज्यादा खतरनाक थी कि इसमें ऑस्ट्रेलिया का करीब 63 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र जलकर खाकर हो गया।
वहीं ऑस्ट्रेलिया के जिन इलाकों में आग ने कोहराम मचा रखा था वहां से भी राहत की खबरें आनी शुरू हो गई है। जी हां आग में जलकर खाक हुए जंगलों में दोबारा से नए जीवन की एक बेहद खूबसूरत सी झलक दिखाई देने लगी है। ऑस्ट्रेलिया के कुछ ऐसे इलाकें जहां पर जल चुके चुके पेड़-पौधों में अब नई पत्तियां पेड़ फूटने लगें हैं। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि ये जंगल में नए जीवन की शुरूआत की ओर इशारा करता है। 
जंगल में नए सृजन की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इन्हें देख आप भी कहेंगे कि प्रकृति सच में हमारा कितना ख्याल रखती है। बात रही आग की तो ये हमारी ओर एक ध्यान देने योग्य इशारा भी हो सकता है कि कैसे हम अपने में इतना खोएं हुए हैं कि अपनी प्रकृति को खुद ही नुकसान पहुंचा रहे हैं और अब हमें ये सब कुछ होने से रोकना चाहिए। आप और हम सभी लोग जितना भी प्रकृति से लेते हैं तो हम सभी का ये कतव्र्य है कि उतना ही हमें उसे वापस देने की आदत भी डालनी चाहिए। 
यहाँ देखें कुछ खूबसूरत तस्वीरें…

1.

2.


3.


4.


5.

6.


7.


8.

9.


10.



11.


12.


13.


14.


15.


Desk Team