होलिका के पास जलाएं एक दीपक और मन में कहे अपनी मनोकामना,मिनटों में होगा चमत्कार

Summary :

होलिका दहन के दिन चुपचाप करें ये उपाय।

होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन होता है।होलिका दहन से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। अगर आप होलिका दहन के दिन कुछ उपायों को प्रयोग करें तो पूरे साल अपने जीवन में खुशहाली और समृद्धि ला सकते है. होली की पूजा करने से महालक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।
पूजा की सामग्री
गोबर से बनी होलिका और प्रहलाद की प्रतिमाएं, माला, रोली, फूल, कच्‍चा सूत, साबुत हल्‍दी और मूंग साबुत और बताशे, गुलाल और 5 या फिर 7 प्रकार के अनाज, गन्‍ना, गेंहू की बालियां, एक कलश जल, मीठे पकवान और मिठाइयां और फल ले आएं।
होलिका दहन से पूर्व होली की विधि विधान से पूजा की जाती है और इसकी परिक्रमा की जाती है। सबसे पहले होली को हल्‍दी से टीका करें। हल्‍दी से पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है। उसके बाद होलिका के चारों ओर अबीर और गुलाल छिड़कें। उसके बाद मिठाई, फल और गुजिया अर्पित करें। होलिका के चारों ओर 7 बार परिक्रमा करें और जल चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है होलिका दहन से पहले पूजा करने से आपको हर प्रकार के भय से मुक्ति मिलती है और आपके ग्रहदोष का प्रभाव भी कम होता है।
जीवन में सुख समृद्धि पाने के लिए होलिका दहन की अग्नि में गाय के उपले जलाने चाहिए। ऐसा करने से हर तरह का दुर्भाग्य दूर हो जाता है।
मन की इच्छा पूरी करने के लिए होलिका दहन के दिन गुप्त रुप से घर से एक आटे का दिया बनाएं और उस होलिका के पास  चार मुखी ज्योत जलाएं। और अपने मन में अपनी इच्छा कहें और वापस आ जाएं ध्यान रहे पीछे मुड़कर ना दे। इस उपाय को करने से मन की इच्छा तो पूरी होगी ही साथ ही घर में आर्थिक कमी भी दुर होगी।

Desk Team