पक्षियों की तरह यहां पर इंसान भी पेड़ो पर बनाते हैं अपना घौसला, 15 साल से व्यतीत कर रहे हैं ऐसा जीवन! - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

पक्षियों की तरह यहां पर इंसान भी पेड़ो पर बनाते हैं अपना घौसला, 15 साल से व्यतीत कर रहे हैं ऐसा जीवन!

हाल ही में बिहार के एक गांव से दिल दहला देने वाला किस्सा सामने आया हैं जहा के लोग लगभग 15 सालो से पेड़ पर घर बनाकर अपना जीवन जी रहे हैं साथ ही उनके इस दुख का अबतक कोई भी समाधान ढूँढा तक नहीं गया हैं।

इंसान जो आज दिन रात की मेहनत कर रहा हैं वो किस लिए ताकि उसे दो वक्त की रोटी मिल सके और अपने सिर पर छत। इसलिए इंसान दिन रात एक करके मेहनत करता हैं और जैसे-तैसे पैसे जोड़-जोड़ कर अपना घर बनाने कि सोचता हैं। लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहे की एक ऐसा गांव हैं जहा लोग पेड़ो पर अपना जीवन यापन करते हैं? आप सोच रहे होंगे की ये क्या ही मज़ाक हैं लेकिन ये मज़ाक नहीं सच हैं!
1690265634 bihar27 bhagalpur fi
और सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि ये लोग तो अपने बच्चों और जानवरों के साथ पेड़ों पर रहने के लिए मजबूर हो जाते हैं। यंहा तक कि घरों में बड़े-बड़े सांप रहते है और उसके बीच ये लोग अपना जीवन बीता रहे होते हैं। ये कहानी है जिले के सबौर प्रखंड के शनतनगर बगडेर बगीचा की। दरअसल, जिले में यह बगीचा चिड़ियों के घोसलों के लिए नहीं बल्कि इंसानों के घोंसलें के लिए फेमस है।
1690265700 screenshot 5
लेकिन इनके ऊपर ये मजबूरी आई तो आई कैसे? दरहसल पूरा जिला बाढ़ की चपेट में आता रहता हैं जिसके कारण ये लोग पेड़ो पर रहने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इसके साथ ही कटाव भी जिले में होता है। कटाव पीड़ित अपना आशियाना ढूंढने में लग जाते हैं। बाबूपुर, रजनन्दीपुर बहुत बड़ा गांव हुआ करता था। जो धीरे धीरे गंगा के आगोश में समाते चला गया। लोग अपना ठिकाना ढूंढने लगे, तभी वहां के लोग शन्तनगर में आकर बस गए। यह इलाका निचली इलाका होने का कारण पूरी तरीके से डूब जाता है। यंहा के लोगों को जीवन यापन करना काफी दुर्लभ हो जाता है। न पीने का पानी, न शौचालय की व्यवस्था और न खाने का समान कैसे कटती होगी जिंदगी ?
15 सालो से ऐसे बिता रहे हैं जीवन 
1690265709 screenshot 6
ये वाकई एक हैरान कर देने वाली बात हैं कि कोई कैसे पेड़ो पर अपना जीवन व्यतीत कर सकता हैं लेकिन ये सच भी हैं कि इन लोगो को ये सब सहन करना पड़ रहा हैं। करीब 15 साल से इनकी जिंदगी ऐसे ही कट रही है। हर साल अपना नया आशियाना बनाते हैं, हर साल बाढ़ में टूट जाता है। गांव के लोगों ने बताया कि अगर हम लोगों को सरकार कहीं जमीन दे दे तो हम लोग किसी तरह मकान बना कर रहेंगे। 
धीरे-धीरे घौंसले भी हो रहे हैं खत्म 
1690265743 screenshot 7
इस बार तो मानो इनके लिए और भी तूफ़ान गिर पड़ा हो। लगातार आने वाली इस बारिश और बाढ़ ने इनसे इनका ये आशियाना भी छीनने की तैयारी कर ली हैं। यंहा के लोग 13 फीट ऊंची मचान बनाने में लग गए हैं। धीरे धीरे अपने समानों को सुरक्षित जगह पर ले जाने लगे हैं। गांव की महिला अनिता देवी ने बताया कि पानी आते ही कष्टदायक जिंदगी हो जाती है, यंहा तक की कोई सहारा नहीं होता है। सरकार के तरफ से नाव तक कि व्यवस्था नहीं की जाति है। हम लोग चादर का नाव बनाते हैं। उससे आना जाना होता है, लेकिन हमेशा डर बना रहता है। चादर का नाव तेज धार में जाने पर बह जाएगा, लेकिन फिर भी उस पर सफर करना पड़ता है। अगर कोई बीमार पड़ जाता है तो उसका ही सहारा लेना पड़ता है। कई बार खुले आसमान के बीच अपना समय व्यतीत करना पड़ता है। बारिश में बोरी का सहारा लेकर हम लोग रहते हैं। उन्होंने सरकार से पूरी व्यवस्था की मांग की है ताकि बाढ़ में कोई समस्या न हो। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।