5 शेरों ने बनाया भैंस को शिकार, खाने के लिए भिड़ गए इतने में भैंसा भाग निकला,देखें वीडियो

Summary :

हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको देखकर हर एक को सीख लेनी चाहिए। यह वीडियो भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान ने शेयर किया है।

हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको देखकर हर एक को सीख लेनी चाहिए। यह वीडियो भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान ने शेयर किया है। जो साउथ अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क का है जिसमें आप साफ देख सकते हैं कि 5 शेरों ने भैंस को अपना शिकार बनाया है। आपको लग रहा होगा कि 5 शेरों ने मिलकर एक भैंस को असानी से खा लिया होगा। लेकिन ऐसा दूर-दूर तक नहीं हुआ।
पहले देखिए वीडियो…

भैंस को शिकार बनाने के बाद एक शेर खाने के लिए टूट पड़ा। लेकिन एक अन्य शेर को गुस्सा आ गया और बाकी के खा रहे शेर पर हमला बोल दिया। जिसके बाद यह सभी शेर आपस में भीडऩे लग गए। तभी वहां से भैंसा धीरे से उठा और अपने झुंड की ओर चल पड़ा। 
प्रवीण कासवान ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा इस शेरों को सबक मिल गया होगा। ये खाना खा रहे थे। लेकिन सबसे पहले झगड़ा करना सही समझा और इनका खाना भाग निकला।
वायरल हो रही इस वीडियो पर अब तक 2 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। 600 से ज्यादा रि-ट्वीट्स और 17 हजार व्यूज हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा इन शेरों को अच्छा सबक मिला। बाकी एक अन्य यूजर ने लिखा मुझे भी सबक मिला की खाना सबसे पहले है।

Desk Team