साईं बाबा के भक्तों के मन में पूरा विश्वास है कि साईं नाथ अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा एंव भक्ति से जल्दी ही प्रसन्न होकर उनकी सभी कामनाएं पूरी करते हैं। इतना ही नहीं भक्तों का यह भी मानना है कि साईं बाबा की सुक्ष्म चेतना हर जगह पर विराजमान है। खासकर साईं बाबा तो देश के इस साईं मंदिर में साक्षात विराजमान रहते हैं।

इस साईं मंदिर में जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी मनोकामनापूर्ति की कामना लेकर जाता है साई बाबा उनको किसी न किसी रूप में साक्षात दर्शन देकर उसकी इच्छा जरूर पूर्ण करते हैं। तो आइए एक बार जान लेते हैं आखिर वह कौन सा मंदिर है जहां पर साईं भगवान साक्षात विराजमान रहते हैं।

देश में वैसे तो साईं बाबा के कई सारे मंदिर हैं,लेकिन शिरडी के मंदिर की बात कुछ खास और अलग ही है। शिरडी के द्वारका माई का साईं मंदिर वो जगह है जहां पर स्वयं सदगुरू साईं नाथ साक्षात निवास करते हैं। इसी जगह पर साईं बाबा भोजन किया करते थे। यहां पर धूनी रमाते और उसी धूनी का प्रसाद अपनी शरण में आए हुए भक्तों को बांट देते थे।

बता दें कि अगर आज भी कोई उस धूनी की भस्म को कोई ग्रहण कर लेता है तो उस व्यक्ति के सभी दुख दर्द दूर हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर जहां पर साईं बाबा का समाधी मंदिर है ये दोनों ही जगह आसपास है। शिरडी के साईं मंदिर परिसर में ये दोनों जगह दक्षिण दिशा में है जिसको साईं बाबा का समाधी मंदिर भी कहा जाता है।

ऐसे होगी इच्छा पूर्ति
यदि आपकी किसी परेशानी का हल नहीं निकल पा रहा। तो ऐसे में शिरडी के द्वारका माई मंदिर में परिक्रमा करने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। परिक्रमा करने के बाद जो कोई भी वहीं बैठकर साई बाबा के मंत्रों का जप साईं का ध्यान करते हुए करता है उसकी सभी मुरादें जल्दी ही पूरी हो जाती है।
साईं बाबा मंत्र : ॐ सद्गुरु साईं देवाय नमः


Download Android App
Download iOS App



