कोहरे और ठंड की वजह से दिल्ली आने वाली 21 ट्रेनें सवा छह घंटे तक लेट

Summary :

दिल्ली आने वाली इक्कीस ट्रेनें विलंब से चल रही है। रेलवे के मुताबिक कोहरे और ठंड की वजह से ट्रेनें एक से सवा छह घंटे तक लेट हैं।

दिल्ली आने वाली इक्कीस ट्रेनें विलंब से चल रही है। रेलवे के मुताबिक कोहरे और ठंड की वजह से ट्रेनें एक से सवा छह घंटे तक लेट हैं। मालदा-नई दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस सबसे अधिक 6.15 घंटे विलंब से दिल्ली पहुंच रही है। जबकि गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस और अवध-असम एक्सप्रेस एक-एक घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं। 

प्रियंका ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- अर्थव्यवस्था में सुधार पर सरकार का ध्यान नहीं

अन्य रेल गाड़ियों में कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस सवा दो घंटे, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस चार घंटे, डिब्रुगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 4.30 घंटे, भुनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस तीन घन्टे, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस तीन घंटे और भागलपुर-आनन्द विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही है। 

Desk Team